निकाली गई विशाल तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा कामानार से केशलूर

जगदलपुर, 12 अगस्त 2025/ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 241वीं बटालियन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनजागरूकता निर्मित करने सहित देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कामानार स्थित बटालियन मुख्यालय से शुरू होकर केशलूर तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में जवानों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
     रैली का शुभारंभ 241 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी श्री संजय कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर बटालियन के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान और महिलाएं उपस्थित थे। रैली के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों तथा देशभक्ति गीतों की गूंज से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस दौरान जवानों को संबोधित करते हुए द्वितीय कमान अधिकारी श्री संजय कुमार ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सभी सच्चे शहीदों के प्रति हमारी कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा राष्ट्र ध्वज के रूप में वर्षों के संघर्षों, वीर सपूतों की कुर्बानियों और सुरक्षा बलों के बलिदान का प्रतिनिधित्व करता है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है।
     इस अवसर पर उप कमांडेंट श्री निरंजन कुमार निराला, सहायक कमांडेंट श्रीमती सविता सिंह, केशलूर एसडीपीओ श्री लक्ष्मण पोटाई, दरभा थाना प्रभारी श्री चाणक्य नाग तथा अन्य अधिकारीगण, जवान और महिलाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहान समूह सिरहासार भवन जगदलपुर में उपलब्ध करवा रही तिरंगा

Tue Aug 12 , 2025
हर घर तिरंगा अभियान में शान से हों शामिल जगदलपुर, 12 अगस्त 2025/ देश की आजादी पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 2 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक पूरे उत्साह के साथ हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। इस राष्ट्रव्यापी पहल को जिले में कलेक्टर श्री हरिस एस […]

You May Like

advertisement