खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनमानस से की है अपील

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : खाद्य सुरक्षा विभाग बरेली ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनसामान्य से अपील की है कि कोई भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिठाई कारोबारी / दुकानों से गर्म लड्डू पैक अवस्था में न खरीदें तथा दुकानदार इस अवस्था में किसी को न बेचे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अक्सर एक दिन पूर्व शाम को ही लड्डू इत्यादि मिठाइयां खरीद ली जाती हैं, जिन्हें अगले दिन सुबह प्रयोग किया जाता है। कई बार थोड़ी सी लापरवाही के कारण फूड पॉइजनिंग जैसी घटनाएं हो जाती हैं। इससे बचने के लिए सभी मिठाई वाले यह सुनिश्चित करें कि चाहे जितना जल्दबाजी हो वे गर्म लड्डू इत्यादि मिठाई पैक कर के किसी को न दें। गर्म लड्डू पैक होने पर उसकी गर्म वाष्प से नमी पैदा हो जाती है, जिसमें आज कल के मौसम में ऐसे बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं जिनसे फूड पॉइजनिंग हो सकती है, अतः चाहे शुद्ध गर्म लड्डू पैक कर के भी यदि रात भर रखने के बाद सुबह प्रयोग किए जाएं तो उनसे भी फूड पॉइजनिंग की आशंका बनी रहती है ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वोट चोर - गद्दी छोड़ कैंडल मार्च कार्यक्रम हुआ संपन्न

Fri Aug 15 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आज जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में वोट चोर गददी छोड़ पैदल कैंडल निकाला, क्योंकि विगत दिनों संसद व देश में विपक्ष के नेता जननायक राहुल गांधी वोट चोरी का पर्दाफास् कर दिया है,किन्तु देश […]

You May Like

Breaking News

advertisement