एमडीडीए अवैध प्लॉटिंग पर सख्त, चलाया बुलडोजर

उत्तराखंड देहरादून
एमडीडीए अवैध प्लॉटिंग पर सख्त, चलाया बुलडोजर,
सागर मलिक

बिना स्वीकृति के निर्माण व प्लॉटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा -बंशीधर

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति के हो रहे किसी भी निर्माण या प्लॉटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दिशा में मंगलवार को सख्त कार्रवाई की गई।

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की टीम ने सिमला बाईपास और सेलाकूई क्षेत्र में चल रही दो बड़ी अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। पहली कार्रवाई में नवीन गुप्ता द्वारा मौजा सेरपुर, सिमला बाईपास पर लगभग 15 बीघा भूमि में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को तोड़ा गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में रिंकू चौधरी द्वारा निकट इंडियन पब्लिक स्कूल, राजा रोड, सेलाकूई में लगभग 10 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे भविष्य में आम जनता को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्राधिकरण का लक्ष्य नियोजित विकास को बढ़ावा देना और आम नागरिकों को सुरक्षित व सुव्यवस्थित आवासीय वातावरण उपलब्ध कराना है।

इस कार्रवाई में सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता नितेश राणा, सिद्धार्थ सेमवाल, सुपरवाइजर समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है और आगे भी इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एमडीडीए ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की भूमि खरीद से पहले उसकी विधिक स्थिति और प्राधिकरण से स्वीकृति की पुष्टि अवश्य करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय दो दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन

Wed Aug 20 , 2025
उत्तराखंड देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय दो दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन,सागर मलिक नवप्रवेशी छात्रों ने लिया संकल्प सपनों को साकार कर दिखाएँगे देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन मंगलवार को उमंग और उत्साह से सराबोर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच हुआ। […]

You May Like

advertisement