बलरामपुर में बनेगा प्रयास आवासीय विद्यालय

आदिम जाति मंत्री श्री रामविचार नेताम की  पहल पर 25 करोड़ रूपए मंजूर

बलरामपुर, 21 अगस्त 2025/ बलरामपुर-रामानुजगंज जिला मुख्यालय में 25 करोड़ रूपए की लागत से प्रयास आवासीय विद्यालय बनेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम की पहल पर प्रयास आवासीय विद्यालय के भवन के लिए राशि की मंजूरी दी है।
मंत्री श्री नेताम ने बताया कि बलरामपुर में प्रयास आवासीय विद्यालय प्रारंभ होने से अंचल के जनजातीय परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इन विद्यालयों में स्कूली शिक्षा के साथ-साथ अखिल भारतीय मेडिकल एवं इंजीनियरिंग परीक्षाआों के साथ-साथ अन्य परीक्षाओं की भी तैयारी करायी जाती है। बलरामपुर आदिवासी बहुल क्षेत्र हैं। इस विद्यालय के प्रारंभ होने से न केवल जनजातीय बल्कि अन्य वर्गों के प्रतिभावान छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वयंसेवी नगर सैनिक भर्ती परिणाम जारीचयनित अभ्यर्थियों को 01 से 10 सितम्बर तक नगरसेना कार्यालय में उपस्थित होने के कहा गया

Thu Aug 21 , 2025
धमतरी, 21 अगस्त 2025/ छात्रावास ड्यूटी के लिए धमतरी जिले में कुल 15 महिला नगर सैनिकों की भर्ती की कार्यवाही पूरी कर चयन सूची विभागीय वेबसाईट https://www.cghgcd.gov.in  एवं https://firenoc.cg.gov.in में अपलोड की गई है। साथ ही सूची को जिला सेनानी नगरसेना कार्यालय के सूचना पटल पर भी चस्पा किया गया […]

You May Like

advertisement