Uncategorized

श्री मंहत इंद्रेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर फूल चंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज में लगाया

उत्तराखंड देहरादून
श्री मंहत इंद्रेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर फूल चंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज में लगाया,
सागर मलिक

देहरादून । “स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन और उज्ज्वल भविष्य बसता है” – इसी सोच को साकार करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से शुक्रवार को फूलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज, देहरादून में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

इस विशेष शिविर में 353 छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने स्वास्थ्य परामर्श, मेडिकल चेकअप और दवाइयों का लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ कॉलेज की प्रधानाचार्य मोना बाली ने किया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी निःशुल्क जांच और परामर्श
शिविर में अस्पताल के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्रतिभागियों की जांच की और परामर्श दिया। इसमें शामिल थे –

डॉ. मो. राशिद व डॉ. आरजू गोयल (मेडिसिन विभाग)
डॉ. रजनी गुर्जर (शिशु रोग विशेषज्ञ)
डॉ. सिमरन डांग (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ)

डॉ. दीपांक चौधरी (त्वचा रोग विशेषज्ञ)
डॉ. दीक्षा लोहानी (ईएनटी विभाग)
डॉ. अरुण (सर्जरी विभाग)
डॉ. राजेश्वर सिंह (नेत्र रोग विशेषज्ञ)
इन विशेषज्ञों ने ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर समेत कई जांचें पूरी तरह निःशुल्क कीं और जरूरतमंदों को फ्री दवाइयां भी वितरित की गईं।

समाज सेवा की मिसाल
प्रधानाचार्या मोना बाली ने कहा कि – “यह स्वास्थ्य शिविर केवल चिकित्सा सेवा नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा-भावना का प्रतीक है। श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के सच्चे प्रेरणास्रोत हैं।”

शिविर को सफल बनाने में कॉलेज की शिक्षिकाओं शीतल, गीता कुमार, सुधा रानी, विजय लक्ष्मी, पूनम कन्नौजिया, बीना समेत अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सुहेब खान और जनसंपर्क अधिकारी दिनेश रतूड़ी का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel