प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में लगेगी स्वास्थ्य चौपाल

उत्तराखंड देहरादून
प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में लगेगी स्वास्थ्य चौपाल,
सागर मलिक

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगे स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर

प्रदेश सरकार 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य चौपाल का आयोजन करने जा रही है। इस दौरान वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में गैरसंचारी रोगों की 24 तरह की निशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, साथ ही मरीजों को दवाइयां भी दी जाएंगी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन (17 सितंबर) पर इस अभियान की शुरुआत होगी, जो गांधी जयंती (2 अक्तूबर) तक चलेगा। इस दौरान प्रदेशभर में व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं लोगों तक पहुंचाई जाएंगी।

अभियान में टीबी की जांच भी की जाएगी और मरीजों को चिह्नित कर उनका उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं, बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के दौरान एक लाख यूनिट रक्तदान और पांच लाख रक्तदाता पंजीकरण का लक्ष्य रखा है।

स्वास्थ्य चौपाल और रक्तदान शिविरों को सफल बनाने के लिए प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही पंचायतों में शिविरों के आयोजन के लिए 15 दिन का चार्ट तैयार किया जाएगा। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायतीराज, ग्राम्य विकास और अन्य रेखीय विभाग भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस प्रकार, प्रधानमंत्री के जन्मदिन से गांधी जयंती तक प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और जनभागीदारी का यह महाअभियान चलाया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक राणा बेनी माधव बख्श सिंह की 221वीं जयंती पर दीपदान कार्यक्रम का आयोजन

Sun Aug 24 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर अभय द्विवेदी रायबरेली में शनिवार को 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक राणा बेनी माधव बख्श सिंह की 221वीं जयंती पर दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के राणा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर कार्यक्रम की मुख्यातिथि ए डीएम एफ /आर अमृता सिंह ने 221 दीप […]

You May Like

advertisement