महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास संगठन में पीतांबर अध्यक्ष और कृष्णा महामंत्री

उत्तराखंड देहरादून
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास संगठन में पीतांबर अध्यक्ष और कृष्णा महामंत्री,
सागर मलिक

देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का नया गठन रविवार को राजधानी देहरादून स्थित निदेशालय भवन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेशभर के विभिन्न जनपदों से अधिकारी उपस्थित रहे। तृतीय द्विवार्षिक सम्मेलन में 40 से अधिक अधिकारियों ने प्रत्यक्ष रूप से तथा 55 से अधिक अधिकारियों ने हाइब्रिड मोड के माध्यम से शिरकत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग के उपनिदेशक विक्रम सिंह, यू.पी. सिंह, एस.के. त्रिपाठी एवं वी.के. सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। सम्मेलन की शुरुआत में वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर नई अंतरिम कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसे अंजू बडोला और देव थपलियाल ने संयुक्त रूप से नामित किया। तत्पश्चात अंतरिम कार्यकारिणी की संस्तुति पर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया।

नव निर्वाचित पदाधिकारी

नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर पीतांबर प्रसाद तथा महामंत्री पद पर कृष्णा ज्याड़ा को निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अलावा प्रांतीय उपाध्यक्ष पद का दायित्व शिखा कंडवाल को, गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष पद पर सुधा त्रिपाठी को तथा कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा प्रवक्ता – संदीप अरोड़ा, संप्रेक्षक – दिनेश चंद पांडे, कोषाध्यक्ष – तरुणा चमोला, संगठन मंत्री – जितेंद्र कुमार को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

संगठन हित के लिए संकल्प

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन हित में पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि विभागीय कर्मचारियों के हितों की रक्षा, महिला सशक्तिकरण की योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन और बाल विकास की नीतियों को ज़मीनी स्तर तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

सम्मेलन में ये रहे उपस्थित

इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इनमें नीतू फुलारा, अजय, पुनीता, रवि दीक्षित, अभिजीत, शिल्पा जोशी, मोहन बिष्ट, अंजू डबराल, ममता लेखक और नेहा जायसवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य पाल कल धराली और हर्षिल आपदा प्रभावितो से करेंगे मुलाकात

Mon Aug 25 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनराज्य पाल कल धराली और हर्षिल आपदा प्रभावितो से करेंगे मुलाकात,सागर मलिक उत्तरकाशी। राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह कल 25 अगस्त को एक दिवसीय जनपद दौरे पर आ रहे है। राज्यपाल 25 अगस्त प्रातः जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर 9 बजे हर्षिल पहुंचेगे। उसके बाद आपदा प्रभावित धराली और […]

You May Like

Breaking News

advertisement