ऑटो संगठन के पदाधिकारी के बेटे के अपहरण को लेकर ऑटो चालकों ने किया प्रदर्शन

आजमगढ़। जिलाधिकारी कार्यालय पर ऑटो संगठन ने किया प्रदर्शन। संगठन के मंत्री के बेटे को बार बार हो रहे अपहरण, व बेहोशी की हालत में मिलना और पुलिस के ढुलमुल रवैए से खफा ऑटो रिक्शा चालक समिति ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर , जांच कर की दोषियों पर कार्रवाई की मांग है
ऑटो रिक्शा चालक समिति के प्रदेश अध्यक्ष कृपा शंकर पाठक के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे ऑटो चालकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि हमारे संगठन मंत्री सुरेश राम के पुत्र अरुण जो कि सिधारी थाना क्षेत्र के गौरीडीह के रहने वाले है। जिनका एक माह के अंतराल में दो बार पहले 1 जुलाई और दूसरा 12 अगस्त को अपहरण हुआ था। जिन्हें बाद में बेहोशी की हालत में पाया गया। दोनों बार ही पीड़ित पिता ने स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। वही इस पूरे मामले से आक्रोषित ऑटो चालको ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मांग किया है कि इस पूरे प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। इस दौरान छोटेलाल, शाहिद अहमद, अरविंद सिंह, कैलाश यादव, वीरेंद्र यादव, मुकेश श्रीवास्तव विंध्याचल शुक्ला गोवर्धन सुरेंद्रआदि लोग भारी संख्या मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुटुंब श्री गणेशोत्सव 2025: नाथनगरी बरेली में भक्ति, एकता और संस्कृति का अद्भुत संगम

Tue Aug 26 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : इस वर्ष 27 अगस्त से 6 सितंबर 2025 तक आयोजित होने वाले कुटुंब श्री गणेशोत्सव में नाथनगरी बरेली में भक्ति, संस्कृति और समुदायिक एकता का अद्वितीय संगम देखने को मिलेगा। यह उत्सव गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जो […]

You May Like

advertisement