नेशनल बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में गुरुकुल के दो खिलाडियों का चयन

निखिल और गिरिशांत ने सब जूनियर प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन।

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 26 अगस्त : गुरुकुल कुरुक्षेत्र के खिलाडियों ने 50वीं सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया जिसके फलस्वरूप गुरुकुल के निखिल और गिरिशांत का चयन नेशनल चैम्पियनशिप हेतु हुआ है। गुरुकुल के छात्रों में इस उपलब्धि को लेकर बड़ा उत्साह है। अब ये खिलाड़ी नेशनल टीम का हिस्सा बनकर देशभर में गुरुकुल का गौरव बढ़ाएंगे। निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार ने बास्केटबॉल टीम के कोच राजकुमार व अरूण कुमार सहित पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं दीं। वहीं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी नेशनल टीम में चयन होने पर निखिल व गिरिशांत को दूरभाष पर बधाई दीं।
ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार ने बताया कि हरियाणा बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा 50वीं सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 22 से 24 अगस्त 2025 तक हुआ जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में टीमों ने भाग लिया। कुरुक्षेत्र की टीम ने सोनीपत को टीम को पछाड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया, इस टीम का हिस्सा रहे गुरुकुल कुरुक्षेत्र के खिलाडी निखिल और गिरिशांत का चयन नेशनल टीम में हुआ है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आगामी चैम्पियनशिप हेतु पुनः शुभकामनाएं दीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली जरूरीः डॉ. आशीष अनेजा

Tue Aug 26 , 2025
कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 26 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान में कुलपति प्रोफ़ेसर सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन व अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के दिशा निर्देश में चल रहे छात्र प्रेरक कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता सत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केन्द्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. […]

You May Like

advertisement