राधेश्याम कथावाचक की 62 वीं पुण्यतिथिजयपुर के साहित्यकार हरिशंकर को दिया पं.राधेश्याम साहित्य सम्मानलोक चेतना के सर्जक पुस्तक का हुआ विमोचन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में प्रख्यात कथावाचक पंडित राधेश्याम की 62 वीं पुण्यतिथि पर एक गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय सभागार में हुआ। जिसमें पंडित राधेश्याम कथावाचक को खड़ी बोली में रामायण लिखने का सबसे बड़ा रचनाकार बताया । क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि राधे श्याम कथावाचक हिंदी रंगमंच के सशक्त हस्ताक्षर थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयपुर से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार हरिशंकर शर्मा को पंडित राधेश्याम पर 25 से भी ज्यादा पुस्तकें लिखने पर पंडित राधेश्याम कथावाचक सम्मान से सम्मानित किया गया।राधेश्याम कथावाचक पर केंद्रित पुस्तक लोक चेतना के सर्जक का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। इन्द्र देव त्रिवेदी और डॉ. सुरेश रस्तोगी ने प्रस्ताव रखा कि स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित जी.आई.सी.आडोटोरियम और सैटिलाइट बस अड्डे का नाम पंडित राधे श्याम कथावाचक रखा जाए और वहां पंडित जी की एक प्रतिमा भी स्थापित की जाए। जिसका उपस्थित सभी जनों ने समर्थन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रमेश गौतम ने की। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महासचिव प्रदीप माधवार,रणधीर प्रसाद गौड़ डॉ. सुरेश रस्तोगी,निर्भय सक्सेना,जितेंद्र सक्सेना, अखिलेश कुमार,अविनाश चन्द्र,मंजू लता ने भी विचार रखे। संचालन और सभी का आभार सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पति को हत्या कर नीले ड्रम में पैक करने की दी धमकी कोतवाली में दी तहरीर

Wed Aug 27 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मिलक रामपुर पति के भाई से अवैध संबंध बनाने के बाद घर पहुंचे पति को हत्या कर नीले ड्रम में पैक कराने की धमकी दी। पीड़ित पति ने पुलिस से जान का खतरा बताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। सोमवार को कोतवाली क्षेत्र […]

You May Like

advertisement