नशा मुक्ति का संदेश देने साइकिल पर विधान सभा पहुंचे मुख्यमंत्री और स्पीकर

मंत्री और विधायक भी बने साइक्लोथॉन का हिस्सा।

चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक 26 अगस्त : विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए मंगलवार को साइक्लोथॉन का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में मंत्री और विधायक साइकिलों और ई-रिक्शा से सेक्टर 3 स्थित एमएलए हॉस्टल से रवाना होकर विधान सभा पहुंचे। विधायकों के लिए साइकिल और ई-रिक्शा का प्रबंध विधान सभा सचिवालय की ओर से किया गया।
इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि विधान सभा की ओर से नशा मुक्ति की दिशा में यह बड़ी पहल है। इस सांकेतिक यात्रा से समाज में बड़ा संदेश जाएगा।
बाद में सदन को संबोधित करते हुए भी कल्याण ने इस प्रयास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियत्रण की दिशा में एक सार्थक पहल करना है तथा इसके साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए एक संदेश देना भी है। इससे प्रदेश की जनता में एक अच्छा संदेश जायेगा।
सदन में बंसी लाल को याद किया।
विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मंगलवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल को याद किया। उन्होंने कहा कि विकास पुरुष बंसी लाल का जन्म आज के ही दिन 1927 को हुआ था।
कल्याण ने कहा कि जहां हरियाणा प्रदेश के विकास में उनकी एक महत्वपूर्ण भूमिका रही वहीं वे एक कुशल प्रशासक के रूप में भी जाने जाते थे। केन्द्रीय मंत्री रहते हुए उन्होंने रक्षा, रेलवे एवं परिवहन विभाग में अपनी सेवाएं दीं। उनका दूरदर्शी नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। उनकी पोती श्रीमती श्रुति चौधरी आज इस सदन की सदस्य भी हैं व प्रदेश सरकार में मंत्री भी। उन्होंने कहा कि आज बंसीलाल जी को सम्मानपूर्वक नमन करने का दिन है। उन्होंने वर्षों पहले संसद भवन में उनसे हुई एक भेंट का भी जिक्र किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंडर 17 व अंडर-19 स्कूली लड़कियों की हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Wed Aug 27 , 2025
कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 26 अगस्त : द्रोणाचार्य स्टेडियम में अंडर- 17 व अंडर-19 स्कूली लड़कियों की हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आयोजित किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि विनय कुमार शर्मा एसएचओ सिटी थे। उन्होंने इस अवसर पर हैंडबॉल खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और खिलाड़ियों से महिला सुरक्षा एवं महिला […]

You May Like

Breaking News

advertisement