श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर ईश्वरीय विश्वविद्यालय ब्रह्माकुमारी आश्रम में संजीव बेरी राजेश बेरी परिवार की ओर से श्री गणेश जी की स्थापना की गई

श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर ईश्वरीय विश्वविद्यालय ब्रह्माकुमारी आश्रम में संजीव बेरी राजेश बेरी परिवार की ओर से श्री गणेश जी की स्थापना की गई।

(पंजाब) फिरोजपुर 28 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

ईश्वरीय विश्वविद्यालय ब्रह्माकुमारी आश्रम, धवन कॉलोनी, फिरोजपुर शहर में श्री गणेश चतुर्थी के दिन संजीव बेरी और राजेश बेरी परिवार की ओर से श्री गणेश जी की स्थापना बड़े हर्षोउल्लास से की गई। श्री गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है। किन्तु महाराष्ट्र व कर्नाटका में बडी़ धूमधाम से इस पर्व को मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान श्री गणेश जी का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी पर भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है। कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस प्रतिमा का नौ दिनों तक पूजन किया जाता है। बड़ी संख्या में आस पास के लोग दर्शन करने पहुंचते हैं।

  सर्मिष्ठा दीदी और डिंपल दीदी ने बताया कि इस गणेश चतुर्थी पर हम सभी भक्तजन यह प्रण करते हैं कि श्री गणेश जी के गुणों को अपने जीवन में धारण कर अपना जीवन भी उनके सामान बनाने का प्रयास करेंगे जैसे उन्होंने मां पार्वती और शंकर भगवान जी की परिक्रमा करके सारे संसार की परिक्रमा कर ली थी। हम भी अपने घर के बड़ों की इज्जत करेंगे, उनकी सेवा करेंगे और विशाल बुद्धि के द्वारा उसे परमपिता श्री परमात्मा जी की शिक्षा पर चलकर अपना जीवन श्रेष्ठ बनाएंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुप्रसिद्ध समाजसेविका, राष्ट्रीय कवि, मीडिया फ्रेंडली व ताउम्र नि:स्वार्थ भाव से संघ व भाजपा से सक्रिय रूप से जुड़ी रही डा. शकुंतला शर्मा की शोक सभा आज 29 अगस्त शुक्रवार दोपहर 2 से 3 बजे कुरुक्षेत्र की सैनी समाज धर्मशाला में होगी

Fri Aug 29 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र, 28 अगस्त : धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र ही नही अपितु पूरे हरियाणा प्रांत भर में बतौर सेविका, मीडिया फ्रेंडली, संघ व भाजपा से ताउम्र जुड़ी रही व राष्ट्रीय कवि स्व. डा. शकुंतला शर्मा की शोक सभा आज 29 अगस्त दिन शुक्रवार को दोपहर दो से तीन बजे […]

You May Like

advertisement