सुप्रसिद्ध समाजसेविका, राष्ट्रीय कवि, मीडिया फ्रेंडली व ताउम्र नि:स्वार्थ भाव से संघ व भाजपा से सक्रिय रूप से जुड़ी रही डा. शकुंतला शर्मा की शोक सभा आज 29 अगस्त शुक्रवार दोपहर 2 से 3 बजे कुरुक्षेत्र की सैनी समाज धर्मशाला में होगी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 28 अगस्त : धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र ही नही अपितु पूरे हरियाणा प्रांत भर में बतौर सेविका, मीडिया फ्रेंडली, संघ व भाजपा से ताउम्र जुड़ी रही व राष्ट्रीय कवि स्व. डा. शकुंतला शर्मा की शोक सभा आज 29 अगस्त दिन शुक्रवार को दोपहर दो से तीन बजे के बीच सैनी समाज धर्मशाला कुरुक्षेत्र में होगी। उनके पुत्र रजनीश, दिनेश व राकेश ने बताया कि शोक सभा से पूर्व सैनी समाज धर्मशाला में ही दोपहर 12 बजे से लेकर एक बजे तक ब्रह्मभोज का भी आयोजन किया गया है। उनकी पुत्रवधू मीनाक्षी, नीरज, प्रियंका, पौत्र युवराज, ध्रुव व पार्थ ने उनके आवास पर शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे लोगों को जानकारी दी कि डा. शकुंतला शर्मा पत्नी स्व. मोहन लाल शर्मा का बीमारी के कारण गत 17 अगस्त 2025 को देहांत हो गया था। उल्लेखनीय है कि डा. शकुंतला शर्मा कुरुक्षेत्र ही नही पूरे हरियाणा भर में गरीब व जरुरतमंद लोगों की हर प्रकार से विशेष तौर पर आर्थिक तौर पर मदद करने में लगी रहती थी। इसके अलावा वे एक राष्ट्रीय स्तर की महान कवियत्री भी थी और उनकी अधिकतर कविताएं भारत वर्ष से जुड़ी देशभक्ति व भारत के नौजवानों को नवमार्ग प्रशस्त करने व समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने से प्रेरित होती थी। खास बात यह भी थी कि वे हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग से जब बतौर प्रिंसीपल सेवानिवृत्त हुई थी तो उसके बाद से ही डा. शकुंतला शर्मा ने अपना पूरा जीवन आरएसएस, भारतीय जनसंघ व हरियाणा भाजपा के लिए नि:स्वार्थ भाव रखते हुए तन-मन-धन से न्यौछावर किया हुआ था। संघ व भाजपा के माध्यम से भी 24 घंटे अपने सेक्टर 13 हुडा कुरुक्षेत्र के आवास पर आम जनता व भाजपा से जुड़े साधारण से साधारण कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निदान करने में भी उनकी सराहनीय भूमिका रही है। हैरानी की बात यह भी रही कि डा. शकुंतला शर्मा ने हालांकि अपना पूरा जीवन तन-मन-धन से नि:स्वार्स्थ भाव के चलते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भारतीय जनता पार्टी हरियाणा व जिला कुरुक्षेत्र को समर्पित किया हुआ था जिसके परिणाम स्वरुप वे न केवल कुरुक्षेत्र अपित पूरे भारत वर्ष में सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की केंद्रीय व हरियाणा प्रांंत की विकासात्मक नीतियों को लेकर व भाजपा विरोधी लोगों तक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देशानुसार भाजपा की नीतियों से जोड़ने में लगी रहती थी। इसके चलते विगत् दिनों जब हरियाणा के करनाल जिला मुख्यालय पर हरियाणा भाजपा जनता पार्टी के प्रदेश भर के पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी की अध्यक्षता में चल रही थी तो इस बैठक को संबोधित करने के लिए जैसे ही करनाल लोकसभा के पूर्व सांसद संजय भाटिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी की मौजूदगी में वहां सभागार में मौजूद हरियाणा भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी की प्रांतीय सदस्य डा. शकुंतला शर्मा पर पड़ी तो उन्होंने खुले मंच से सोशल मीडिया के माध्यम से न केवल हरियाणा अपितु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व केंद्रीय रक्षा मंत्री अमित शाह व हरियाणा भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली व हरियाणा सरकार के जुझारु मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में हरियाण सहित देश भर में केंद्र व हरियाणा भाजपा की सभी विकासात्मक गतिविधियों, आम व्यक्ति को भी भाजपा के साथ जोड़ने तथा पुराने भाजपाईयों की आवाज आलाकमान तक उठाने के कार्य में सोशल मीडिया पर उनकी सक्रिय एक्टिविटी के लिए खुलकर उनका नाम लेकर उनकी जमकर प्रशंसा की थी। इतना ही नही डा. शकुुतला शर्मा मीडिया फ्रेंडली के लिए भी जानी जाती थी और मीडिया की समस्याओं को भी समय-समय पर सरकार तक पहुंचाने का भी कार्य करती थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्र पिता के रूप में सम्मानित हुए डॉ. गिरीश सी. गुप्ता

Fri Aug 29 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, दूरभाष – 9416191877 आगरा : लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन के भव्य सभागार में जनपद के अग्रवाल परिवारों की प्रतिनिधि संस्था, अग्रवाल महासभा का सम्मेलन अत्यन्त धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। जिसके अंतर्गत अंतराष्ट्रीय वृद्धजन […]

You May Like

advertisement