एसडीएम एवं तहसीलदारों ने सहकारी समितियों का किया गहन निरीक्षण

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

एसडीएम एवं तहसीलदारों ने सहकारी समितियों का किया गहन निरीक्षण

रायबरेली, दिनांक 29 अगस्त 2025
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार जनपद के सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों द्वारा साधन सहकारी समितियों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यूरिया वितरण रजिस्टर एवं खतौनी का भी परीक्षण अधिकारियों ने किया।
अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि यूरिया केवल उन्हीं कृषकों को वितरित किया जाए जिनके खेतों में वर्तमान में फसल लगी हुई है। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि वास्तविक किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सके तथा अनावश्यक जमाखोरी या कालाबाजारी पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जा सके।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि खाद वितरण में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने रायबरेली को दी कई सौगातें

Sat Aug 30 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने आज रायबरेली को कई सौगातें दी हैं। यहां ऊंचाहार के दीनशाह गौरा विकासखंड में आज कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने यहां प्राचीन दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में 13 विकास कार्यों का शिलान्यास […]

You May Like

advertisement