बाइक चोरी के मामले में पुलिस की बेरुखी से परेशान जिला महिला अस्पताल के ओवरहेड टैंक पर चढ़ा युवक

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिला महिला अस्पताल में गुरुवार रात हुई बाइक चोरी की घटना ने शुक्रवार को हंगामे का रूप ले लिया। पत्नी को डिलीवरी के लिए भर्ती कराने आए युवक की बाइक चोरी हो गई, लेकिन जब अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई में उदासीनता दिखाई तो गुस्से में आकर युवक अस्पताल परिसर में बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया।
जानकारी के अनुसार किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज निवासी अरविंद कश्यप ने अपनी पत्नी को गुरुवार को महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इसी दौरान रात में उसकी बाइक अस्पताल परिसर से चोरी हो गई। अरविंद ने अस्पताल प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की, लेकिन शुक्रवार सुबह तक किसी ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया।
नाराज होकर अरविंद दोपहर को ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। जैसे ही मामला सामने आया, अस्पताल स्टाफ और अन्य मरीजों के तीमारदार वहां जमा हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास करती रही। युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा, लेकिन लंबी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे नीचे उतार लिया।
लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में आए दिन चोरी की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं निभाई जाती हैं। इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन और पुलिस की लापरवाही को फिर से उजागर कर दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री गुरु अमरदास इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड कैंप का हुआ आयोजन

Sat Aug 30 , 2025
श्री गुरु अमरदास इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड कैंप का हुआ आयोजन दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मिलक गुरुवार को नगर स्थित श्री गुरु अमरदास बालिका इंटरकॉलेज मैं स्काउट गाइड के कैंप का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य भारतीय पांडे द्वारा ध्वज शिज्यचार के द्वारा किया। इसके बाद जिला प्रशिक्षण […]

You May Like

advertisement