ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र में इंटर-स्कूल स्विमिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 29 अगस्त : ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल में इंटर-स्कूल स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में जीपीएस सेक्टर-7, जीपीएस सलपानी तथा जीपीएस पर्ल से आए छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को पाँच समूहों में विभाजित कर विभिन्न आयु वर्गों के विद्यार्थियों के बीच मुकाबले करवाए गए। पहले वर्ग में ग्रेड-1 से 3 (शैलो वॉटर) में लड़कों के वर्ग में युगम (GPS सेक्टर-7) ने प्रथम, रोहन (GPS पर्ल) ने द्वितीय तथा अवनीत (GPS सेक्टर-7) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में यशिका (GPS सेक्टर-7) ने प्रथम, समायरा (GPS पर्ल) ने द्वितीय और काजल (GPS सलपानी) ने तृतीय स्थान हासिल किया। दुसरे वर्ग में ग्रेड-4 व 5 (शैलो वॉटर) में लड़कों के वर्ग से युद्धवीर (GPS सेक्टर-7) प्रथम, अहान द्वितीय तथा प्रतिक तृतीय रहे। लड़कियों के वर्ग में जिश्विका (GPS सेक्टर-7) ने प्रथम, निमर (GPS सलपानी) ने द्वितीय और तन्वी (GPS सेक्टर-7) ने तृतीय स्थान पाया। तीसरे वर्ग में ग्रेड-6 से 8 (शैलो वॉटर) प्रतियोगिता में लड़कों में हरमिलन (GPS सेक्टर-7) प्रथम, अर्नव द्वितीय तथा भुवनेश तृतीय रहे। लड़कियों में कनिष्का ने प्रथम, यशश्वी (GPS सलपानी) द्वितीय और मन्नत (GPS सेक्टर-7) तृतीय स्थान प्राप्त किया।तीसरे वर्ग में ही ग्रेड-6 से 8 (डीप वॉटर) में लड़कों में हर्ष (GPS सेक्टर-7) प्रथम, अरहान द्वितीय तथा वंश (GPS सलपानी) तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों में सृष्टि (GPS सेक्टर-7) ने प्रथम, पिहु ने द्वितीय और आरवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चौथे वर्ग में ग्रेड-9 व 10 (डीप वॉटर) में लड़कों की श्रेणी में युवराज (GPS सलपानी) ने प्रथम, मनवस (GPS सेक्टर-7) ने द्वितीय तथा सरताज (GPS सेक्टर-7) ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में गुनतास संधू ने प्रथम तथा हरप्रीत (GPS सेक्टर-7) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ० सुमिता ठाकुर ने सभी विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं। वहीं विद्यालय के प्रबंधक श्री रोशन लाल गुप्ता ने विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेल बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के पावन तीर्थ से निकलने वाली साइक्लोथॉन यात्रा प्रदेश को देगी स्वच्छता का संदेश : विश्राम कुमार मीणा

Sat Aug 30 , 2025
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 31 अगस्त की साइक्लोथॉन यात्रा में लेंगे हिस्सा,बेस्ट सेल्फी पर 2 अक्टूबर को किया जाएगा सम्मानित। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 29 अगस्त : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के पावन तीर्थ से प्रदेश को स्वच्छता का संदेश देने के लिए साइक्लोथॉन निकाली जाएगी। […]

You May Like

Breaking News

advertisement