गणेश महोत्सव पंडाल में प्रतियोगिताएं एवं महाप्रसादी का किया आयोजन

गणेश महोत्सव पंडाल में प्रतियोगिताएं एवं महाप्रसादी का किया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : गणेश चतुर्थी से शुरु हुए गणेश महोत्सव के उपलक्ष में शहर के विभिन्न पंडालों में कई प्रकार के आयोजन किए गए। शिवाजी मार्ग स्थित बाबूराम धर्मशाला में श्री गणेश महोत्सव समिति द्वारा महा प्रशाद का आयोजन किया गया। पत्रकारों के साथ ही साथ गणमान्य नागरिकों ने भी महाप्रसाद का आनंद लिया। शनिवार को वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार ने गणेश जी की वंदना की। इससे पूर्व समिति के अध्यक्ष अनिल पाटिल ने मुख्य अतिथि डॉ अरुण कुमार का स्वागत किया। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें उपहार भी दिया। इसी क्रम में बिहारी पुर खतियान स्थित श्री शिव शक्ति दुर्गा जी धाम मंदिर प्राता गणेश जी का विधि विधान के साथ पूजन किया गया। दोपहर में विवाह योग्य युवक युवतियों ने सनातनी विवाहित परिचय सम्मेलन में जीवन साथी चुनने के लिए अपना परिचय दिया। स्कूली बच्चों ने चित्रकला और धर्म आधारित प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखा या। प्रतियोगिताओं में विजई बच्चों को भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रशांत पटेल ने पुरस्कृत किया। गणेश पंडाल के कार्यकर्मों में पवन बाजपेई, लोकतंत्र सेनानी वीरेंद्र कुमार अटल, गगन मेहरोत्रा, भूपेश अग्रवाल, अविनाश पाटील, दयाशंकर वर्मा, अमित वर्मा, दिलीप मराठा, संतोष मराठा, विजय पाटिल, नाना साहेब, विष्णु पाल, शुभम खंडेलवाल, विकास मल्होत्रा, लवलीन कपूर, श्याम भारतीय, सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरसात में गरीब किसान का मकान गिरा। अफजाल अंसारी ने गरीब किसान के मुआवजे की करी मांग

Sun Aug 31 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में ब्लॉक खंड फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव सोरहा में एक गरीब किसान का मकान बारिश में भरभराकर गिर गया। गरीब किसान के मकान की घटना की जानकारी के लिए जब मीरगंज एसडीएम को फोन मिलाया तो उन्होंने फोन नहीं नहीं उठा। […]

You May Like

Breaking News

advertisement