बेटों ने बुज़ुर्ग माता-पिता को मारपीट कर घर से निकाला, पुलिस को दी तहरीर

बेटों ने बुज़ुर्ग माता-पिता को मारपीट कर घर से निकाला, पुलिस को दी तहरीर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : दो बेटों ने अपने माता-पिता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। बुजुर्ग दंपत्ति सड़क पर भटकने को मजबूर हैं। दंपत्ति ने न्याय की आस में पुलिस को तहरीर दी है, जिसपर पुलिस जाँच कर रही है।
थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव अगरास निवासी आशिक हुसैन ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका बेटा सज्जाद और शारिक ने शनिवार को उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हुए उन्हें घर से निकाल दिया। इस्लामन और उनके पति की अब काफी उमर हो चुकी है, और उनके पास रहने को गांव में एक ही मकान है, जबकि उनका कहना है कि महेशपुरा में 400 गज जमीन में चार बेटे हैं, सभी लोग बराबर बाँट कर वहीं रहें। लेकिन उस जमीन पर दो लोग अवैध कब्जा करना चाहते हैं।
बेटा और बहू उन्हें मकान में नहीं रहने दे रहे हैं, जिससे वे इस उम्र में बेहद परेशान हैंं, और उनके पास कोई सहारा नहीं है। तहरीर के आधार पुलिस जांच को घर गई तो दोनों बेटे भाग गये। थाना प्रभारी फतेहगंज पश्चिमी अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। दंपत्ति के दोनों बेटों को थाने बुलाया गया है। मामले में उचित कार्यवाही कर दंपत्ति को न्याय दिलाया जाएगा।
दोनों बेटे दंपत्ति को दे रहे जान से मारने की धमकी…..
पीड़ित आशिक हुसैन व इस्लामन ने रो-रोकर बताया कि उनके दो बड़े बेटों और उनकी पत्नियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है, अब वह सड़क पर भटकने को मजबूर हैं। दोनों बेटों और उनकी पत्नियों ने जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने बताया कि अगर उनके साथ कोई घटना घटित होती है, तो उसके जिम्मेदार दोनों बेटे और उनकी पत्नी होंगी।
बड़े बेटे ने पूरे मकान पर किया अवैध कब्जा…..
पीड़ित दंपत्ति ने मीडिया को बताया कि उनके चार बेटे हैं। बड़े बेटे ने उनके मकान पर अकेले अवैध रूप से कब्जा कर लिया है, जबकि वह मकान चारों बेटों को मिलना है। इस मामले में थाने में शिकायत की है, पुलिस ने मदद का पूरा भरोसा दिलाया है। दंपत्ति ने कहा कि अगर हमें यहां से इंसाफ नहीं मिला तो एसएसपी के दरबार में पेश होकर न्याय की गुहार लगाएंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नव आगंतुक खण्ड विकास अधिकारी भोजीपुरा का गुलदस्ता देकर किया जोरदार स्वागत

Tue Sep 2 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : भोजीपुरा, विकास खण्ड भोजीपुरा के नव आगंतुक खण्ड विकास अधिकारी कौशल कुमार गुप्ता जी ने एक सितम्बर 2025 को अपने कार्यालय पर ब्लॉक स्तरीय समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक आवश्यक बैठक ली, विकास कार्यो एवं क्रॉप सर्वे इत्यादि की समीक्षक्षा की lइसके पूर्व […]

You May Like

Breaking News

advertisement