रायबरेली जिलें में भाजपा के दो नेताओ के एक साथ एक मंच पर आने के बाद जनपद की

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली जिलें में भाजपा के दो नेताओ के एक साथ एक मंच पर आने के बाद जनपद की

राजनीति में भूचाल सा आ गया। क्योंकि पार्टी चाहे जो रही हो जिले की राजनीति में इन परिवार का 36 का आंकड़ा था। कांग्रेसी नेता राकेश पांडेय की हत्या और उसके बाद पूरे जिले ने जिस तरह का माहौल देखा था उसकी यादे आज भी ताजा है। राकेश पांडेय ही नही कई अन्य लोगो की भी इस वर्चस्व और वसूलो की राजनीति में हत्याएं हो चुकी थी। लेकिन एक कार्यक्रम के मंच पर और बंद कमरे की गुफ्तगू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद से राजनैतिक व तरह-तरह की अफवाहों का बाजार गर्म है। आरोप और प्रत्यारोप का दौर जारी है। वही स्व. राकेश पाण्डेय के बेटे यश पाण्डेय ने भी अपने चाचा ऊँचाहार विधायक डा. मनोज कुमार पाण्डेय पर तीखे प्रहार किये है। उन्होंने के कहा कि ऊंचाहार विधायक किसी के नहीं हो सकते वह केवल अपने फायदे और अवसर के साथ है। केवल अपनी सुरक्षा की दुहाई देकर राजनैतिक यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता की मौत के बाद सभी ने बंद कमरे में समझौता कर लिया यही कारण रहा कि 23 वर्षों से मुझे व मेरी मां को न्याय नहीं मिला और न ही किसी से कभी कोई मदद नहीं मिली, उन्होंने कहा है कि मेरे पिता की हत्या के बाद जिस तरह उनकी लाश पर राजनीति की गयी, वह किसी से छिपा नहीं है। मुझे और मेरी मां को तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ा है क्योंकि किसी ने भी पारिवारिक स्तर से सहायता नहीं की। यश पाण्डेय ने कहा कि ऊंचाहार विधायक ने अपनी सफाई में कहा था कि मंच एक मर्यादा होती है। जिस पर यश पांडेय ने कहा की मंच पर पार्टी की मर्यादा रहती है तो फिर उसके बाद बंद कमरे में कौन सी मर्यादा का पालन किया जा रहा था। बंद कमरे में इस प्रकार हंसी-ठिठोली करना कितना उचित था। इस हंसी-ठिठोली में गहरा राज छुपा हुआ है। रायबरेली व ऊंचाहार के जनमानस को सब पता है समय आने
पर जनता इनको सिखायेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्षतिग्रस्त नाला का जीर्णोद्धार एवं साफ-सफाई कराये जाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

Tue Sep 2 , 2025
आजमगढ ब्यूरो ग्राम महुवां, मुरारपुर, तहसील सदर, ब्लाक सठियांव, परगना मुहम्मदाबाद जिला आजमगढ़ में राजभर बस्ती में गन्दे पानी के निकासी हेतु नाला का निर्माण हुआ था, जिसका नियमित संचालन में गांव के ही कुछ अरजक्ताओ द्वारा अवरोध उत्पन्न किया गया हैं बरसात के कारण नाला में बरसात का पानी […]

You May Like

advertisement