“अध्यात्म प्रखर लेखनी सम्मान 2025” से अलंकृत हुए डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

प्राग हरि साहित्यिक व आध्यात्मिक शोध संस्थान, जयपुर एवं ब्रजवानी जन सेवा समिति, ब्रज नगर (डीग) राजस्थान ने संयुक्त रूप से किया डॉ. गोपाल चतुर्वेदी का सम्मान।

मथुरा : ट्रांसपोर्ट नगर/मंडी समिति के पीछे मंशा टीला स्थित पं लटूर प्रधान फार्म हाउस में प्राग हरि साहित्यिक व आध्यात्मिक शोध संस्थान, जयपुर एवं ब्रजवानी जन सेवा समिति, ब्रज नगर (डीग) राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राधाष्टमी के पावन अवसर पर संपन्न हुए साहित्यकार सम्मान समारोह में नगर के प्रख्यात साहित्यकार, अध्यात्मविद् व पत्रकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, एडवोकेट का उनकी लेखनी के द्वारा धर्म, अध्यात्म व ब्रज संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए सम्मान किया गया। साथ ही उन्हें “अध्यात्म प्रखर लेखनी सम्मान – 2025” से अलंकृत किया गया।यह सम्मान उन्हें प्राग हरि साहित्यिक और आध्यात्मिक शोध संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष साहित्य पद्मश्री साध्वी प्रोफेसर डॉ. सरोज गुप्ता (जयपुर) व ब्रजवानी जन सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश चंद्र शर्मा “हरि” ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं ठाकुरजी का पटुका-प्रसादी माला आदि भेंट करके किया।
प्राग हरि साहित्यिक और आध्यात्मिक शोध संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष साहित्य पद्मश्री साध्वी प्रोफेसर डॉ. सरोज गुप्ता ने कहा कि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रज सम्बन्धी उत्कृष्ट लेखन के क्षेत्र में अनेकों कीर्तिमान हैं। हम सभी उन्हें सम्मानित करके स्वयं को गौरांवित अनुभव कर रहे हैं। साथ ही ठाकुरजी से उनकी उत्तरोत्तर प्रगति एवं सुखद व समृद्ध जीवन की मंगल कामना करते हैं।
ब्रजवानी जन सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश चंद्र शर्मा “हरि” ने कहा कि प्रख्यात साहित्यकार, अध्यात्मविद् व पत्रकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, एडवोकेट धर्म व अध्यात्म जगत की बहुमूल्य विभूति हैं।वर्तमान में वे समाज सेवा के अलावा धर्म- अध्यात्म, साहित्य सृजन, हिन्दी व अंग्रेजी पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में पूर्ण समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
इस अवसर पर ओम प्रकाश पांडेय “निर्भय”, डॉक्टर ब्रज भूषण चतुर्वेदी, कन्हैया लाल सारस्वत, प्रख्यात कवि अभिषेक “अमर”,डॉ. आर.के. पाण्डेय, सोहनलाल प्रेम, नानकचंद “नवीन”, भुवनेश चौहान “चिंतन”, सबरस मुरसानी, श्याम सिंह मधुर जघीना, विनीता गौतम, श्रीमती रेनू उपाध्याय, हिमांशु भारद्वाज “नीतू”, प्रतीक्षा सुहानी, राजेन्द्र अनुरागी, आचार्य निर्मल, लोकेश सिंघल एवं डॉ. राधाकांत शर्मा आदि की उपस्थिति विशेष रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तरी भारत के प्रमुख घोड़ा ज्योतिषी स्वर्गीय पं० बुद्ध देव शर्मा की पुण्यतिथि पर विशेष

Fri Sep 5 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 अब घोड़ा ज्योतिषी परिवार की तीसरी पीढ़ी ज्योतिष विद्या द्वारा जनकल्याण की भावना से आमजन के कष्टों का निवारण, समाधान करने में प्रयासरत है। कैथल : उत्तरी भारत के प्रमुख ज्योतिषियों में से एक माता गेट कैथल निवासी पं. […]

You May Like

Breaking News

advertisement