आज़मगढ़: पिकअप और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

आजमगढ़। जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मुईया मोड़ पर बुधवार की देर शाम को सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक करन पुत्र दयाराम निवासी खोजापुर, थाना सिधारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार करन दोपहर करीब 12 बजे अपने ननिहाल सहरिया गांव थाना निजामाबाद आया था। कुछ देर रुकने के बाद वह शाम को बाइक से घर लौट रहा था। बाइक पर पीछे गेहूं की बोरी भी बंधी थी और उसने हेलमेट नहीं पहना था।

जब वह मुईया मोड़ के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक पिकअप ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसी दौरान करन की बाइक पिकअप की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उसे सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अभी मृतक के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़ : दुर्घटना में इलाज का पैसा न मिलने से ग्रामीणों ने मार्ग किया जाम

Fri Sep 5 , 2025
आजमगढ़ : देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोसाईगंज बाजार में गुरुवार सुबह करीब 9:45 बजे एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने देवगांव-जूली मार्ग को लगभग 45 मिनट तक जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि कोतवाली में उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और न ही हादसे […]

You May Like

advertisement