दिव्यांग स्कूली बच्चों के लिये पुलिस लाइन के बीआरसी प्रांगण में एक निःशुल्क कैंप

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली। दिव्यांग स्कूली बच्चों के लिये पुलिस लाइन के बीआरसी प्रांगण में एक निःशुल्क कैंप का आयोजन किया गया। इस कैम्प में डॉक्टर की टीम द्वारा आये हुए दिव्यांग बच्चों की जांच की गई। इस मेडिकल असेसमेंट कैंप में बच्चों के यूडीआईडी प्रमाण पत्र बनाए गए। कैंप के बारे में जानकारी देते हुए कैंप के आयोजनकर्ता व स्पेशल एजुकेटर सुमन देवी ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान व समेकित शिक्षा के अंतर्गत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आज पुलिस लाइन के बीआरसी केंद्र पर एक मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 20 दिव्यांग बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ। इसमें विभिन्न दिव्यांग बच्चों की जांच डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई। यहां पर दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क यूडीआईडी सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया को आज पूरा किया गया। इस मौके पर डॉक्टरों की टीम के साथ साथ स्पेशल एजुकेटर जया शुक्ला व आशा मिश्रा का भी सहयोग रहा। परिजनों व दिव्यांग बच्चों को सरकार की सुविधाएं मिल सके इसके लिए यह कैंप आयोजित किया गया था। इस कैम्प में बौद्धिक अक्षमता, दृष्टि बाधित व अस्थि श्रेणी बच्चों की जांच की गई।

डॉक्टर एमपी सिंह ने बताया कि मानसिक व शारीरिक दिव्यांग बच्चों के लिए कैंप का आयोजन किया गया था। इसमें 20 बच्चों को जांच की गई। डॉक्टर ने बताया कि इस प्रकार कैम्प समय-समय पर लगाते रहते हैं। आज कई बच्चों का यूडीआईडी सर्टिफिकेट बनाया गया है और कुछ को रेफर किया गया है। इस मौके पर ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ शिवकुमार, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ विदा आई सर्जन, फिजियोथेरेपिस्ट आरती यादव भी उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रामवासियों के घरों में घुसा बरसात का पानी, सरकारी नाला पाटे जाने से बढ़ा संकट

Fri Sep 5 , 2025
रायबरेलीरिपोर्ट Vipin Rajput ग्रामवासियों के घरों में घुसा बरसात का पानी, सरकारी नाला पाटे जाने से बढ़ा संकट रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के बालेपुर ग्राम के मूल निवासियों ने बरसात के पानी की निकासी न होने पर प्रशासन से गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले जल […]

You May Like

advertisement