आत्मानंद विद्यालयों में रिक्त पदों पूर्ति

वॉक ईन इंटरव्यू अब 16 सितंबर को

बलरामपुर, 05 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) उच्च. मा. विद्यालय बलरामपुर, रामानुजगंज, वाड्रफनगर, कुसमी, राजपुर, शंकरगढ़, रघुनाथनगर, रामचन्द्रपुर, डौरा-कोचली एवं चलगली में रिक्त (अंग्रेजी माध्यम) के विभिन्न पदों पर ‘‘वॉक इन इन्टरव्यू‘‘ के माध्यम से नियुक्ति की जानी है। जिसके लिए आवेदन प्रस्तुत करने हेतु 10 सितंबर को तिथि निर्धारित की गई थी। उक्त तिथि में संशोधन करते हुए 16 सितंबर 2025  को आवेदनों का पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन, पात्र-अपात्र का प्रकाशन, दावा-आपत्ति तथा अंतिम पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 17 सितंबर को डेमो एवं साक्षात्कार व 18 सितंबर 2025 को सहायक ग्रेड-02 व 03 के पद के लिए कौशल परीक्षा(हिन्दी मुद्रलेखन) लिया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता अनुसार पात्रताधारी इच्छुक अभ्यर्थी 16 सितंबर 2025 दिन बुधवार प्रातः 09 बजे जिला ग्रंथालय बलरामपुर में उपस्थित होकर अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन का प्रारूप एवं भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की वेबसाइट बलरामपुर डॉट जीओव्ही डॉट ईन पर उपलब्ध है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली में मोहम्मद साहब का जन्म दिवस ईद मीलादुन्नबी के तौर पर धूमधाम से मनाया

Fri Sep 5 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत .. रायबरेली में मोहम्मद साहब का जन्म दिवस ईद मीलादुन्नबी के तौर पर धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर जिलेभर में जश्न का माहौल है। शहर से लेकर गांव तक लोग खुशी और अकीदत से त्योहार मना रहे हैं। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके […]

You May Like

advertisement