आजमगढ़ : सर्पदंश से विवाहिता की हुई मौत

आजमगढ़। जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र के जमकी गांव में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय गुड़िया चौहान की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब गुड़िया रात 8 बजे खाना खाने के बाद जमीन पर रखा मोबाइल उठा रही थीं। मोबाइल पर कॉल आने के दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। गुड़िया ने अपनी सास को बताया कि कुछ काटा है, जिसे सास ने चूहा काटने की बात समझा। रात करीब 9 बजे बर्तन धोते समय उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत ऑटो रिक्शा से खरिहानी बाजार स्थित प्रसाद क्लिनिक (सर्प विष निवारण केंद्र) ले गए, जहां इलाज के दौरान कुछ ही मिनटों में उनकी मृत्यु हो गई।मृतका के पति सोनू चौहान रोजी-रोटी के लिए 2 सितंबर को महाराष्ट्र गए थे। पत्नी की मृत्यु की सूचना मिलते ही वह हवाई जहाज से घर के लिए रवाना हो गए। गुड़िया के दो पुत्र हैं। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने पोस्टमॉर्टम की सलाह दी, लेकिन मृतका के ससुर तिलक चौहान ने इससे इंकार कर दिया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए सोनू के आने का इंतजार कर रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लाडवा विधानसभा के लोगों की समस्या का मतलब मुख्यमंत्री के परिवार की समस्या : नायब सिंह सैनी

Sun Sep 7 , 2025
लाडवा- बाबैन की एक-एक समस्या का किया जाएगा समाधान, नागरिकों के सुझावों को पहनाया जाएगा अमलीजामा।मुख्यमंत्री ने बाबैन अनाज मंडी में जलभराव का किया निरीक्षण। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों से लिखित में शिकायतों, समस्याओं और सुझावों लिए। बाबैन, प्रमोद कौशिक 6 सितंबर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कहां […]

You May Like

advertisement