उत्तराखंड देहरादून प्रदेश में जैन समाज की एकता और अहिंसा का संदेश, सीएम धामी ने किए अहम ऐलान

सागर मलिक

उत्तराखंड के देहरादून में गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला जैन भवन में 31वें पुष्प वर्षा योग समिति के सहयोग से उत्तराखंड समग्र जैन समाज सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूज्य आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज, परम पूज्य उपाध्याय श्री रविंद्र मुनि जी महाराज एवं ज्योतिष दिवाकर राजेश मुनि जी के पावन सानिध्य में जैन समाज के अनेक धर्मप्रेमी अनुयायी शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में आयोजित सम्मेलन में भाग लिया और जैन धर्म के गुरुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने आचार्य सौरभ सागर मुनि जी महाराज के जीवन को संयम, त्याग और अहिंसा के सर्वोत्तम उदाहरण के रूप में सराहा। उन्होंने कहा कि सौरभांचल तीर्थ और जीवन आशा अस्पताल उनके दूरदर्शी नेतृत्व और करुणा के प्रतीक हैं, जो समाज को धर्म और सेवा के मार्ग पर अग्रसर करते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जैन धर्म के अहिंसा के संदेश को वीरता का धर्म बताया और कहा कि जैन समाज ने अहिंसा के साथ-साथ संगठन और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जिसने समान नागरिक संहिता लागू की है। इसके अलावा, नकल विरोधी कानून के कारण 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने में सफलता मिली है।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की जनसांख्यिकीय संरचना को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है, इसी उद्देश्य से धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानून लागू किए गए हैं। साथ ही, प्रदेश में 9 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। मुख्यमंत्री ने जैन कल्याण बोर्ड के गठन संबंधी सुझावों पर सरकार गंभीरतापूर्वक विचार करेगी और उम्मीद जताई कि जैन समाज उत्तराखंड के समग्र विकास में निरंतर सहयोग करता रहेगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री विपिन जैन जी ने किया। सम्मेलन में उत्तराखंड समेत देश के 31 शहरों से आए धर्मप्रेमी उपस्थित थे। जैन मिलन महिला एकता की वीरांगनाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में राजीव जैन फार्म हाउस, लोकेश जैन (महामंत्री, जैन समाज उत्तराखंड), पदम श्री डॉक्टर आरके जैन, अध्यक्ष सुखमाल जैन, सतीश जैन, प्रवीण जैन, अमित जैन, टर्नर रोड के सचिन जैन, श्रवण जैन, ओम जैन, साधुराम जैन (रुड़की), विशाल गुप्ता, सुरेंद्र जैन, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य तथा मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु सचिन जैन समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑपरेशन कालनेमि, उत्तराखंड पुलिस ने बहुरूपिए और धोखेबाजों पर कसा शिंकजा

Sun Sep 7 , 2025
उत्तराखंड देहरादून ऑपरेशन कालनेमि, उत्तराखंड पुलिस ने बहुरूपिए और धोखेबाजों पर कसा शिंकजा,सागर मलिक उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। अब तक प्रदेशभर में 5,500 से अधिक लोगों का सत्यापन किया जा चुका है, जिसमें से 1,182 बहुरूपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई […]

You May Like

advertisement