जयहिंद की हत्या का आरोपी12 घंटे में खुलासा, चाचा, भतीजा दोस्त गिरफ्तार, चाकू बरामद

आजमगढ़। जहानागंज थाने की पुलिस ने बीती रात युवक जयहिन्द यादव की हत्या का खुलासा 12 घंटे में करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि पुरानी रंजिश व आशनाई के चलते घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

जहानागंज थाना क्षेत्र के धनारबांध निवासी पीड़ित सागर राम पुत्र सतई राम तहरीर दिया कि उसके बेटे जयहिन्द यादव की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। आरोपियों में आशुतोष उर्फ आंशू, श्रवण कुमार और राजेन्द्र शामिल हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने थाना जहानागंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को सुहेलदेव यूनिवर्सिटी मोड़ के पास से सुबह गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी राजेन्द्र ने बताया कि जयहिन्द उसकी बेटी से बातचीत करता था। मना करने पर भी नहीं माना, जिससे नाराज होकर उसने भतीजे श्रवण और उसके मित्र आशुतोष के साथ मिलकर सुनसान धान के खेत में मौका पाकर जयहिंद का चाकू से गला रेतकर हत्या कर दिया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। अन्य विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर कार्रवाई की जा रही है

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री मंहत इंद्रेश अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में धूमधाम से मनाया गया वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे,

Tue Sep 9 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनश्री मंहत इंद्रेश अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में धूमधाम से मनाया गया वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे,सागर मलिक वल्र्ड फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर केक काटकर इस दिन को बनाया और विशेष देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सोमवार को वर्ल्ड फिजियोथेरेपी दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री गुरु राम […]

You May Like

advertisement