मुस्लिम त्यौहार के उपलक्ष्य में सलोन में फिलीस्तीन का झंडा फहराया जाना वहां की जिहादी मानसिकता को दर्शाता हैं

लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की तरफ से ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय द्वारा

माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को दिया गया ये ज्ञापन सलोन में फिलीस्तीन का झंडा फ़ाए जाने के विरोध में व जिले में बढ़ रही धर्मांतरण की समस्याओं के लिए दिया गया।
विश्व हिंदू परिषद के प्रान्त सह मंत्री विवेक ने कहा कि मुस्लिम त्यौहार के उपलक्ष्य में सलोन में फिलीस्तीन का झंडा फहराया जाना वहां की जिहादी मानसिकता को दर्शाता है तथा सूत्रों द्वारा ज्ञात भी हुआ कि वहां पे देश विरोधी नारे भी लगाए गए सलोन मुस्लिम आबादी वाला क्षेत्र है गत वर्ष ही फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का मामला प्रकाश मे आया। जिनके तार अन्य जनपदों से भी जुड़े रहे और उसमें गिरफ्तारियां भी हुईं।। सलोन से ही गौ तस्करों के तार भी अन्य जनपदों में जुड़े रहे।
जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि फिलिस्तीन का झंडा फहराना।
इनकी धार्मिक कट्टरता और देश के प्रति राष्ट्र विरोधी गतिविधि को दर्शाता है। और
सौहार्दपूर्ण माहौल खराब करने की एक साजिश प्रतीत होती थी ऐसे में राष्ट्रवादी हिन्दू समाज उत्तेजित हो सकता था जिससे बड़ी घटना भी घट सकती थी। हम सभी हिंदू जनमानस की तरफ से इसकी गहनता सेजांच की जानी चाहिए। की झंडा फहराने के पीछे उनका उद्देश्य क्या था? इस साजिश में कौन-कौन लोग थे और उनके ऊपर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए
ज्ञापन कार्यक्रम की रूपरेखा जिला मंत्री धनंजय पांडेय ने तैयार की।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय तिवारी, जिला सह संयोजक राजू रावत, आदर्श गुप्ता,
नगर कार्याध्यक्ष अतुलित बाजपेयी बजरंग दल संयोजक बछरावा अंशु पाल, जिला समरसता प्रमुख ललित पाण्डेय। शिवगढ अध्यक्ष राजा मौर्य देह संयोजक रवि सिंह। गोरक्षा प्रमुख प्रशांत नरेस अग्निहोत्री,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

"धरम हेत साका जिनि कीया सीस दीया पर सिररु न दीया

Tue Sep 9 , 2025
350वर्षीय शहीदी नगर कीर्तन रात्रि विश्राम बाद सुबह भव्य कीर्तन दीवान के बाद काशीपुर हुआ रवाना दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : धोपड़ी साहिब (असम) से 21 अगस्त को आरम्भ हुए 350वर्षीय शहीदी नगर कीर्तन को रात्रि विश्राम के बाद गुरुद्वारा गुरू गोबिन्द सिंघ नगर से सुबह भव्य कीर्तन दीवान […]

You May Like

advertisement