हरियाणा- कुरुक्षेत्र वासियों एवं तीर्थ यात्रियों के लिए मेदांता अस्पताल द्वारा निःशुल्क सुविधाएं प्रारंभ



कुरुक्षेत्र वासियों एवं तीर्थ यात्रियों के लिए मेदांता अस्पताल द्वारा निःशुल्क सुविधाएं प्रारंभ
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877
मेदांता फाउंडेशन द्वारा कुरुक्षेत्र में निःशुल्क ओपीडी सेंटर।
कुरुक्षेत्र, 10 सितंबर : मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम के मेदांता फाउंडेशन ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अपना नया ओपीडी सेंटर खोला दिया है। यह केंद्र गीता ज्ञान संस्थानम्, केडीबी रोड, ब्रह्म सरोवर के निकट स्थित है। मेदांता फाउंडेशन वंचित समुदाय की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और इस नए केंद्र के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का संकल्प लिया है।
इस ओपीडी सेंटर में निम्नलिखित सेवाएं बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध हैं: सामान्य एवं हृदय रोग परामर्श, दंत चिकित्सा परामर्श एक्स-रे (X-Ray) इको (ECHO) पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT) ट्रेडमिल टेस्ट (TMT) ईसीजी (ECG)
खून की जांच टेली मेडिसिन (वीडियो) परामर्श दिन: सोमवार से शनिवार समय: सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक। पता: गीता ज्ञान संस्थानम्, केडीबी रोड, ब्रह्म सरोवर के निकट, कुरुक्षेत्र दूरभाष नंबर: 7496955626
यह पहल मेदांता फाउंडेशन के सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्था का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है, विशेषकर उन लोगों तक जो आर्थिक कारणों से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाते। कुरुक्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों के निवासी अब इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं और अपने स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल कर सकते हैं।