उत्तराखंड देहरादून – पुलिस पर फायरिंग कर भागा बदमाश, देहरादून में खुद को गोली मारी, मौत

उत्तराखंड देहरादून
पुलिस पर फायरिंग कर भागा बदमाश, देहरादून में खुद को गोली मारी, मौत
सागर मलिक

उत्तराखंड में बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। हरियाणा पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुआ बदमाश आखिरकार पुलिस की पकड़ में आने से पहले ही खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा बैठा। यह घटना रविवार को देहरादून के लक्ष्मण चौक इलाके में उस वक्त हुई, जब पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की थी।

जानकारी के अनुसार, आरोपी एक परिचित वकील के घर में छिपा हुआ था। जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची और दबिश दी, आरोपी ने खुद पर गोली चला दी। आत्मघाती फायरिंग में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हरिद्वार पुलिस की टीम भी इस ऑपरेशन में मौजूद थी।

इससे पहले शनिवार को हरियाणा के जींद जिले से आई पुलिस टीम हरिद्वार में एक फरार बदमाश को पकड़ने पहुंची थी। आरोपी पर हरियाणा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को धमकी देने का आरोप था।

हरिद्वार के रोडवेज बस अड्डे के पास दरोगा सुरेंद्र ने जब आरोपी को देखा, तो उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी भागने लगा। पीछा करने पर दोनों के बीच झड़प हुई और वे जमीन पर गिर पड़े। इसी बीच आरोपी ने पिस्तौल निकालकर दरोगा पर गोली चला दी। गोली दरोगा के पेट और कोहनी में लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और बाद में एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी देहरादून के लक्ष्मण चौक इलाके में एक वकील के घर में छिपा है। रविवार को वहां दबिश दी गई। पुलिस को देखते ही आरोपी ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस अब यह जानने में जुटी है कि आरोपी के संपर्क कौन-कौन लोग थे, और वह देहरादून कैसे पहुंचा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसने आत्महत्या का रास्ता क्यों चुना।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून पुण्य तिथि पर याद किए गए हिमवंतकवि चंद्र कुंवर चंद्र

Mon Sep 15 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनपुण्य तिथि पर याद किए गए हिमवंतकवि चंद्र कुंवर चंद्र उत्तराखंड देहरादूनपुण्य तिथि पर याद किए गए हिमवंतकवि चंद्र कुंवर चंद्र बर्त्वाल,सागर मलिक रामनगर में हिंदी के वरिष्ठ कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल को उनकी उनासवीं पुण्यतिथि पर उनकी कविताओं के साथ याद किया गया।साहित्यिक संस्था दुदबोली की पहल पर पर्वतीय […]

You May Like

advertisement