Uncategorized

फिरोज़पुर में पहली बार “चेतन्य देवियों का दरबार”

*फिरोज़पुर में पहली बार “चेतन्य देवियों का दरबार”

स्थान: कृष्णा मंदिर, सच्चदेवा मोहल्ला, बाज़ार दुर्गा दास, फिरोज़पुर शहर

दिनांक: 22 सितम्बर से प्रतिदिन शाम 7:00 से रात 9:00 बजे तक

(पंजाब) फिरोज़पुर,16 सितम्बर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

   पवित्र शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज, धवन कॉलोनी, फिरोजपुर शहर की ओर से फिरोज़पुर के इतिहास में पहली बार "चेतन्य देवियों का दरबार" का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 22 सितम्बर से श्री कृष्णा मंदिर, सच्चदेवा मोहल्ला, बाज़ार दुर्गा दास, फिरोज़पुर शहर में प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक आयोजित होगा।

यह दरबार केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि ईश्वरीय ज्ञान, शक्ति, भक्ति और श्रद्धा का उत्सव है। माँ दुर्गा के नौ स्वरूप जीवन में साहस, प्रेम और नई ऊर्जा का संचार करते हैं। इसी भाव को जागृत करने हेतु यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में हर दिन विशेष देवी पूजन, आध्यात्मिक प्रवचन, और चैतन्य देवियों के साक्षात दर्शन करवाए जाएंगे। यह आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

     दीदी सुर्मिष्ठा बीके और दीदी डिंपल बीके की ओर से सभी नगर वासियों से अनुरोध है कि इस आध्यात्मिक उत्सव में सुपरिवार पधारें और मां दुर्गा की पूजा में सम्मिलित होकर पुनः लाभ प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel