श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब गोखले हॉल फिरोजपुर की ओर से परमिंदर सिंह पिंकी सबका एमएलए कांग्रेस ने अपने कर कमल से अशोक वाटिका नाइट का किया शुभारंभ

(पंजाब) फिरोजपुर 29 सितंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब, गोखले हाल, बांसी गेट, फिरोजपुर शहर की तरफ से स.परमिदंर सिंह जी पिंकी,साबका कांग्रेस एम.एल.ए., फिरोज़पुर शहरी हल्का ने अशोक वाटिका नाइट का अपने कर कमलों से रिबन काट कर शुभारंभ किया। उनके साथ श्री रिंकू ग्रोवर, प्रधान नगर कोउसंल , फिरोजपुर, और उनके साथी नगर काउंसलर साहिबान भी तशरीफ़ लाए।श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब, फिरोजपुर ,की मैनजमेंट कमेटी की ओर से सभी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपरांत अशोक वाटिका की नाइट पेश की गई। श्री विनय कुमार ने सीता जी का बहुत ही सराहनीय अभिनय किया, श्री गुरमेल सिंह ने रावण का रोल बखूबी निभाया। ओर मेघनाथ का अभिनय श्री अश्विनी वर्मा ने निभाया। श्री सुरिंदर चावला ने विभिषण का अभिनय किया। बजरंगबली जी के रोल में श्री बलविंदर वर्मा ने बेमिसाल अभिनय किया। पहले रावण सीता संवाद और बाद में रावण हनुमानजी संवाद बहुत ही अच्छे तरीके से पेश किए गए। बाद में लंका दहन का दृश्य पेश किया गया। हर रोज की तरह बहुत बड़ी संख्या में दर्शक और गणमान्य नागरिक आए और बड़े ही प्रेम प्यार पूर्वक श्री रामलीला का आनंद लिया। इस नाइट को भी श्री अविनाश आनंद, डायरेक्टर, ने बड़ी मेहनत से तैयार किया गया।