रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की में घरों में अकेले रह रहे बुजुर्गों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब के शिष्ट मंडल को पुलिस अधीक्षक ने दिया सुरक्षा का आश्वासन।

कुरुक्षेत्र, 12 अप्रैल : रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब कुरुक्षेत्र की एक अहम बैठक प्रधान रमेश बंसल के कुशल मार्गदर्शन में उप प्रधान बृजमोहन गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन क्लब के महासचिव डीके गुप्ता ने किया। बैठक का शुभारम्भ गायत्री मंत्र तथा हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। बैठक में घरों में अकेले रह रहे बुजुर्गों की सुरक्षा बारे विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मौजूद सदस्यों को बताया गया कि अकेले रह रहे बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रतिनिधि कैलाश सैनी के सहयोग से पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला से मिलकर समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब के शिष्ट मंडल की बात को सहानुभूति पूर्वक सुना तथा आश्वासन दिया की यदि किसी भी वरिष्ठ नागरिक को कोई भी समस्या हो तो वह डायल 112 पर फोन करें तो उनके पास मदद 5 मिनट में पहुंच जाएंगी। इस कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने व्यापक पुलिस बल की व्यवस्था की हुई है। शाम को पुलिस अधीक्षक स्वयं शिकायतकर्ता से फीडबैक लेते हैं कि शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान हुआ है या नहीं। इस पर संस्था के शिष्ठ मंडल ने भी अपनी सहमति जताई तथा पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद किया। क्लब के महासचिव डीके गुप्ता ने बताया कि इसी के साथ नगर में विशेष तौर पर सैक्टर 13 और सैक्टर 7 में बंदरों तथा कुत्तों का आतंक पर भी चर्चा की गई। इस संबंध में संबंधित विभागों को पत्र लिखने का भी निर्णय हुआ। इस मौके पर डीके गुप्ता व सुशील अग्रवाल को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बृजमोहन गुप्ता, रोशन लाल मित्तल, पीडी गुप्ता, नाथी राम गुप्ता, सुशील अग्रवाल एसडीओ, रमेश गर्ग एसडीओ, इंजि. सी.पी.गुप्ता, दर्शन लाल गुप्ता, रमेश पाल जैन, पवन कुमार गुप्ता, बीके गोयल व डा. मांगेराम गुप्ता, सुशील अग्रवाल इत्यादि भी मौजूद रहे।
रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की बैठक के अवसर पर सदस्य एवं पदाधिकारी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बैसाखी उमंग और उत्साह का त्यौहार है - डॉ. मिश्रा

Sun Apr 13 , 2025
बैसाखी उमंग और उत्साह का त्यौहार है – डॉ. मिश्रा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र : श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली के पीठाधीश व हार्मनी ऑकल्ट वास्तु जोन अध्यक्ष वास्तु व ज्योतिष आचार्य डॉ. मिश्रा ने बताया कि बैसाखी का […]

You May Like

advertisement