धान की खरीद 22 सितंबर से हुई शुरू लेकिन सरकार के अधूरे इंतजाम से रोष में है किसान संघ

लाडवा 29 सितम्बर विनोद कुमार यादव :
भारतीय किसान संघ के कुरुक्षेत्र जिले अध्यक्ष दीपक विशाल शर्मा ने बताया की धान की खरीद 22 सितंबर से शुरू हो चुकी लेकिन सरकार के अधूरे इंतजाम के कारण किसानों की दुर्गति हो रही है। जिसको लेकर भारतीय किसान संघ सरकार को जगाना चाहता है या तो खरीद व धान का उठान सही तरीके से करें वरना भारतीय किसान संघ सड़कों पर आकर आंदोलन करेगा वही संभाग संगठन मंत्री विजय गौड ने कहा भारतीय किसान संघ धान व बाजरे की खरीद में सरकार का उदासीन रवैया देखते हुए चिंतित है जो सरकार अपने आप को किसान हितेषी बताती है लेकिन इस सरकार से किसान वर्ग दुखी है सरकार को चाहिए किसानों का ध्यान रखते हुए खरीद में पारदर्शिता बरती जाए वहीं प्रदेश महामंत्री रामवीर सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय किसान संघ के सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं, कि वह अनाज मंडियों की खरीद तोल की जांच करें सरकार अपने वादे से मुकर रही है सभी मंडियों में डिजिटल कांटे लगाने का वादा किया था। तोल उसी पर होगा लेकिन एक भी मंडी में कंप्यूटराइज कांटा दुकानदार के पास नहीं है। इसको लेकर भारतीय किसान संघ पूरे हरियाणा में अनाज मंडी में जाकर विरोध दर्ज कराएगी। इस मौके पर कुरुक्षेत्र भारतीय किसान संघ की कार्यकारिणी उपस्थिति रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री कृष्ण आयुष विवि ने जिला कारागार में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

Mon Sep 29 , 2025
डॉक्टरों की टीम ने की आंख, कान, नाक और गला संबंधी बीमारियों की जांच। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 29 सितंबर : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के शालाक्य विभाग द्वारा जिला कारागार, कुरुक्षेत्र में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयुष विवि के प्रो. मनोज […]

You May Like

advertisement