रजत जयंती के उपलक्ष्य पर लाईवलीहुड कॉलेज में रोजगार मेला एवं काउंसिलिंग का आयोजन

उतर बस्तर कांकेर 09 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा जिले के बेरोजगारों को रोजगार एवं स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए लाईवलीहुड कॉलेज कांकेर में जल वितरण संचालक, रिटेल सेल्स, सोलर पैनल तकनीशियन, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, सुरक्षा गार्ड कोर्स में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदाय के लिए 10 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से काउंसिलिंग का आयोजन जाएगा। जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार स्व-रोजगार की संभावनाओं से उन्हें सक्षम बनाने के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत स्व-रोजगार हेतु उपलब्ध ऋण सुविधा से अवगत कराया जाएगा। इच्छुक युवाआें आवेदन प्राप्त करने एवं युवाओं को कौशल प्रशिक्षण हेतु प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम काउंसिलिंग, रोजगार मेला, प्रमाण पत्र वितरण, ऋण मेला, उद्योगों के विशेषज्ञों का व्याख्यान, लोन के संबंध मे कार्यशाला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।  अधिक से अधिक युवा इसमें शामिल होकर कार्यक्रम का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला स्तरीय आयुष निःशुल्क चिकित्सा शिविर 12 अक्टूबर को

Thu Oct 9 , 2025
उतर बस्तर कांकेर 09 अक्टूबर 2025/ आयुष विभाग कांकेर द्वारा छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में क्षेत्र की नारी शक्ति को सम्मान में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ के केन्द्रीय लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु 12 अक्टूबर दिन रविवार को शासकीय कोमलदेव जिला चिकित्सालय परिसर कांकेर में एक दिवसीय […]

You May Like

Breaking News

advertisement