सोशल अवेयरनेस एंड एक्शन टू न्यूट्रलाइज निमोनिया सक्सेसफुली कार्यक्रम पर

दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

महासमुंद 10 अक्टूबर 2025/ स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत SAANS (सोशल अवेयरनेस एंड एक्शन टू न्यूट्रलाइज निमोनिया सक्सेसफुली) विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण दो बैच में 06-07 एवं 08-09 अक्टूबर 2025 को जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभागार महासमुंद में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद एवं डॉ. कुणाल नायक द्वारा प्रतिभागियों को निमोनिया की शीघ्र पहचान, उपचार, ऑक्सीजन थेरेपी, जीवनरक्षक प्रबंधन तकनीक तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के उपायों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जिले के सभी चिकित्सक एवं मेडिकल ऑफिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्टाफ नर्स उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई नागेश्वर राव ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम से पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों में निमोनिया से मृत्यु दर कम करने में उल्लेखनीय सुधार होगा। सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी इस दिशा में प्रभावी कार्य करें जिससे हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई नागेश्वर राव एवं नीलू घृतलहरे डीपीएम के द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षण के सफल आयोजन में जिला स्वास्थ्य समिति महासमुंद की टीम आजू वर्मा डी टीसी, डेविका साहू प्रशिक्षक एवं  डॉक्टरों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजनान्तर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं भ्रमण

Fri Oct 10 , 2025
उत्तर बस्तर कांकेर, 10 अक्टूबर 2025/ ’एक्सटेंशन रिफॉर्म्स ‘आत्मा’ योजनांतर्गत राज्य के अंदर एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण के लिए जनपद अध्यक्ष भानुप्रतापपुर सुनाराम तेता, कृषि सभापति राजकुमार दर्रो एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारी लक्ष्मीकांत नाग द्वारा 100 कृषकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। इसके पश्चात कृषकों को […]

You May Like

Breaking News

advertisement