क़ानून व्यवस्था की स्थापना में योगी राज का काल बेजोड़ – यशवंत सिंह

.क़ानून व्यवस्था की स्थापना में योगी राज का काल बेजोड़ – यशवंत सिंह

लखनऊ. शनिवार. लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के संरक्षक पूर्व मन्त्री यशवंत सिंह ने कहा है कि क़ानून व्यवस्था की स्थापना के मामले में यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के शासन का कोई जोड़ नहीं है. इस सच को प्रमुख विपक्षी दलों में से एक ने प्रत्यक्ष रूप से स्वीकार कर लिया. शेष के भी किसी सामान्य कार्यकर्ता से अकेले में पूछिए तो वह स्वीकार करेगा कि योगी राज में दंगाई और अपराधी सिर नहीं उठा पा रहें हैं.

शनिवार को दारुलशफा स्थित चन्द्रशेखर चबूतरा पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक पूर्व मन्त्री यशवंत सिंह ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी क़ानून व्यवस्था की स्थापना कोई मामूली उपलब्धि नहीं है. इसे लेकर योगी जी की सम्पूर्ण टीम को जितनी भी बधाई दी जाए, कम है. उन्होंने कहा कि अब देश के किसी राज्य में कोई गुण्डागर्दी की घटना हो रही है या साम्प्रदायिक हिंसा हो रही है तो लोग बोल उठ रहें हैं कि इसे कुचलने के लिए योगी जैसा नेतृत्व चाहिए.

लोकतंत्र सेनानी समिति, उत्तर प्रदेश के संरक्षक पूर्व मन्त्री यशवंत सिंह ने कहा कि भयमुक्त शासन की वजह से लोगों की सोच भी बदली है. जो जहाँ है, वहीं कुछ और अच्छा करने की सोच रहा है.
विकास को लेकर वर्तमान में जो वातावरण बना है, यही बना रहा तो उत्तर प्रदेश को देश का उत्तम प्रदेश बनने से कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने कहा कि विकास को लेकर बने इस वातावरण को और प्रभावी बनाने के लिए हम लोकतंत्र सेनानियों को भी अपने अपने स्तर पर, अपने अपने क्षेत्र में प्रयास करना चाहिए. यही यही हम लोगों के हित में है, यही लोकतंत्र के हित में है, यही देश प्रदेश के हित में है और यही जेपी को सच्ची श्रद्धांजलि भी है.कार्यक्रम में श्री इशाहाक,श्री नरेंद्र राव,श्री रामायन मौर्य,श्री विजय बहादुर सिंह,श्री चतुर्भुज सिंह,श्री अतुल चौबे व श्री राहुल पाल आदि मौजूद रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

"ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਅਤੇ ਮਨੁੱਖੀ ਸੰਕਟ ਕਾਲ ਹੈ" ਥੀਮ ਦੇ ਤਹਿਤ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਸੋਡੇ ਵਾਲਾ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਦਿਵਸ ਦੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹਿੱਸਾ

Sat Oct 11 , 2025
(ਪੰਜਾਬ) ਫਿਰੋਜਪੁਰ 11 ਅਕਤੂਬਰ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਸੋਡੇ ਵਾਲਾ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆ ਵੱਲੋ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਦਿਵਸ ਦੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ਵ ਮੈਨਟਲ ਹੈਲਥ ਡੇ ਦੇ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦਾ ਆਯੋਜਨ […]

You May Like

Breaking News

advertisement