Uncategorized

गीता स्थली कुरुक्षेत्र में देश विदेश से आने वाले पर्यटक कर सकेंगे अब इलेक्ट्रिक बसों में सफर : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देश विदेश से आने वाले पर्यटकों और कुरुक्षेत्र के नागरिकों को दी इलेक्ट्रिक बस सेवा की सौगात।
मुख्यमंत्री ने 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी देकर किया रवाना, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने गीता स्थली ज्योतिसर से लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तक किया इलेक्ट्रिक बस का सफर, मुख्यमंत्री ने की घोषणा दीपावली तक यात्री कर सकेंगे निशुल्क सफर।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 14 अक्टूबर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गीता स्थली कुरुक्षेत्र में इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू की है। अब देश विदेश से आने वाले पर्यटक व स्थानीय नागरिक इन इलेक्ट्रिक बसों में सफर कर सकेंगे। इस शहर में 10 इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर दी गई है और दीपावली तक यात्री इलेक्ट्रिक बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को गीता स्थली ज्योतिसर में हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की तरफ से पर्यावरण अनुकूल 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी देकर रवाना किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के महानिदेशक एवं एचसीबीएसएल के सीईओ सुजान सिंह, एचसीबीएसएल के सहायक सीईओ एवं हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के संयुक्त नियंत्रक अशोक बंसल, भाजपा नेता जय भगवान शर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र सिंह गोल्डी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, जीएम रोडवेज शेर सिंह सहित मीडिया के साथियों के साथ गीता स्थली ज्योतिसर से लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के द्वितीय गेट तक इलेक्ट्रिक बस में सफर किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इलेक्ट्रिक बस सेवा के लिए नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारों से बातचीत की और कहा कि दीपावली तक कुरुक्षेत्र शहर की 10 इलेक्ट्रिक बसों में यात्री नि:शुल्क सफर कर सकेंगे। यह इलेक्ट्रिक बसें अलग अलग रूट पर चलाई जाएंगी। इस इलेक्ट्रिक बस सेवा से देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी फायदा मिलेगा। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव,सूर्य ग्रहण मेला,सोमवती अमावस्या के साथ-साथ अन्य मेलों में इलेक्ट्रिक बस सेवा का यात्री फायदा उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि शुन्य उत्र्सन सार्वजनिक परिवहन शुरू करने के उद्देश्य से राज्य परिवहन हरियाणा ने भारत सरकार के राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन 2020 के अंतर्गत राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन को प्राप्त करने के लिए हरियाणा और उसके आस-पास के राज्य में पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक बस सेवा चलाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार सार्वजनिक परिवहन बस सेवा प्रदान करने के लिए 10 नगर निगमों, पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत,सोनीपत, रोहतक, हिसार, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए 50-50 ई बसे खरीदने का निर्णय लिया गया है। जिसमें कुल 500 बसे और दिल्ली, गुुरुग्राम और अन्य आस-पास के शहरों व उप शहरों के निकट होने के कारण रेवाड़ी के लिए 50 बसे होंगी। इस प्रदेश में विभगा की तरफ से सकल लागत अनुबंध (जीसीसी) मॉडल के तहत 12 मीटर मानक फ्लोर 375 एसी इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के पानीपत, यमुनानगर, करनाल, पंचकुला, हिसार, रोहतक, रेवाड़ी, सोनीपत में 5-5 बसे और अम्बाला में 10 बस ई सेवा शुरू की जा चुकी है और अब दीपावली के पावन पर्व से पहले ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के स्थल कुरुक्षेत्र शहर में श्रद्घालुओं व तीर्थ यात्रियों को इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा प्रदान की है। यह राज्य सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि यह पूरे देश में किसी भी राज्य की एक अनूठी परियोजना है। इस सिटी बस सेवा से ना केवल कुरुक्षेत्र के नागरिकों को लाभ होगा बल्कि शून्य प्रदूषण और शून्य ध्वनि प्रदूषण भी होगा। उन्होंने कहा कि 375 बसों के संचालन के लिए सभी 10 शहरों में अलग- अलग सिटी बस सेवा डिपो का निर्माण भी किया जा रहा है। इसमें पानीपत इलेक्ट्रिक बस डिपो का निर्माण पूरा हो चुका है और यमुनानगर में शीघ्र पूरा होने वाला है।
हरियाणा रोडवेज विभाग के महानिदेशक सुजान सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के लिए 10 इलेक्ट्रिक एसी बसों का उद्घाटन किया है। इन बसों के लिए ज्योतिसर, पिहोवा, शाहाबाद, इस्माइलाबाद सहित चार रुट बनाए गए हैं। पिपली से ज्योतिसर के लिए दो बसों को संचालित किया जाएगा। इन बसों के रूट को जिला प्रशासन और केडीबी ने मिलकर तैयार किया है। उन्होंने कहा कि नागरिकों का सफर काफी सुगम रहेगा। इससे पहले 9 जिलों में इन बसों को सफलता से चलाया जा रहा है।
इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल,चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, एसडीएम शाश्वत सांगवान, सीईओ केडीबी पंकज सेतिया, जिला परिषद सीईओ शंभू राठी, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र सिंह गोल्डी, केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, गीता जयंती मेला प्राधिकरण के सदस्य सौरभ चौधरी, सैनी समाज के प्रधान गुरनाम सैनी,भाजपा नेता हरमेश सैनी,प्रदीप झांब आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel