खाटू श्याम बाबा का नाम लेने मात्र से ही मानव के दूर हो जाते हैं दुख : नायब सिंह सैनी

खाटू श्याम बाबा का नाम लेने मात्र से ही मानव के दूर हो जाते हैं दुख : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अहोई का व्रत रखने वाली सभी माताओं को दी बधाई व शुभकामनाएं

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 14 अक्टूबर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री खाटू श्याम बाबा का नाम लेने मात्र से ही मानव के दुख दूर हो जाते हैं। श्री खाटू नरेश को श्याम बाबा के नाम से भी जाना जाता है। गीता उपदेश के समय भगवान श्री कृष्ण ने कहा था कि कलयुग में खाटू श्याम की पूजा मुझे (भगवान श्री कृष्ण) से भी अधिक होगी और जो भी कोई श्रद्धा से खाटू श्याम बाबा का नाम लेगा, उसकी हर मनोकामना पूरी होगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार देर रात कुरुक्षेत्र के केशव पार्क (थीम पार्क) में माधव सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री श्याम मिलन महोत्सव कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को माधव सेवा समिति के सदस्यों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर और शाल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने अहोई का व्रत रखने वाली सभी माताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर भगवान श्री कृष्ण ने सर्व मानव जाति के कल्याण के लिए ज्ञान और कर्म का संदेश दिया था। तब भगवान भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत की पवित्र गीता को सुनने के लिए पांचवें पात्र बर्बरीक को महान व्यक्तित्व के रूप में आशीर्वाद दिया था। उन्होंने कन्हैया मित्तल को खाटू श्याम बाबा का गीतों का माध्यम से प्रचार करने पर बधाई का पात्र बताया।
गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि इस समय कार्तिक मास का पावन महीना चला हुआ है, जो भारतीय राष्ट्र में देश की राष्ट्रीयता को गरिमामय बनाता है। कार्तिक का महीना दिव्यता का महीना माना जाता है। तीन दिन पहले ही करवा चौथ का पावन त्यौहार मनाया गया, आज अष्टमी का व्रत महिलाओं द्वारा रखा गया है।
उन्होंने कहा कि लगभग 5163 वर्ष पहले भगवान श्री कृष्ण ने जब गीता का उपदेश दिया, तब पांच लोगों ने उसे गीता को प्रत्यक्ष सुना था, जिसमें अर्जुन, संजय, महर्षि व्यास, हनुमान और बर्बरीक शामिल है। बर्बरीक ने 48 कोर्स के हर दृश्य को अपनी आंखों से देखा और सभी बातों को कानों से सुना था। महाभारत समय के बर्बरीक को आज दुनिया श्री खाटू श्याम बाबा के नाम से जानती है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में एक समान विकास करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूरे प्रदेश को एक परिवार की तरह देख रहे हैं। इससे पहले की सरकारों में जहां का मुख्यमंत्री होता था उसी क्षेत्र में विकास कार्य होते थे, लेकिन अब देश व प्रदेश में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति को आगे बढ़ाते हुए विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, आरएसएस प्रांत प्रचारक डा. सुरेंद्र पाल, नीलोखेड़ी विधायक भगवान दास कबीरपंथी, खरखोदा विधायक पवन कुमार, बगलामुखी लुधियाना से महंत प्रवीण, जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी, जय भगवान शर्मा डीडी, सुभाष कलसाना, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, जगबीर जोगनाखेड़ा, रवि मैहला, रमेश सैनी जिला महामंत्री, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन अवैध निर्माणों पर चला बीडीए का बुलडोजर, दो निर्माण सील

Wed Oct 15 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : कस्बा फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में तीन अवैध निर्माणों पर मंगलवार को बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) का बुलडोजर चला। वहीं, दो अवैध निर्माण सील किए गए। बीडीए की कार्रवाई से लोगों में खलबली मची रही। बीडीए के प्रवर्तन दल ने फतेहगंज पश्चिमी के गांव चिटौली […]

You May Like

Breaking News

advertisement