लगातार नौवें दिन अमृतवेला प्रभात सोसाइटी के सदस्यों ने निकाली प्रभातफेरी

लगातार नौवें दिन अमृतवेला प्रभात सोसाइटी के सदस्यों ने निकाली प्रभातफेरी

कलयुग में केवल सुमिरन ही मनुष्य का सहारा है:सचिन नारंग

(पंजाब)फिरोजपुर 16 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा पावन कार्तिक मास के लगातार सातवें दिन भी प्रभातफेरी का आयोजन किया गया जिसका माध्यम श्री प्रवेश कुमार बने। श्री प्रवेश कुमार ने अपने बेटे के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बड़ी श्रद्धा और भाव से अपने घर अमृतवेला प्रभात सोसाइटी का सत्संग/भजन कीर्तन करवाया और भव्य प्रभातफेरी निकाली। हरि ओम शर्मा और अरुण नंदा ने बर्थडे गीत गाकर प्रवेश कुमार परिवार को बधाई दी। इसके बाद श्री राम और हनुमान जी के भजन गाते, शंखनाद करते, जयकारे लगाते हुए प्रभातफेरी निकाली गई। सभी नगर निवासियों ने बहुत ही उत्साह और गर्मजोशी के साथ प्रभातफेरी का स्वागत किया। 

 सचिन नारंग, अरुण नंदा, हरि ओम शर्मा, साजन वर्मा और राजेश वासुदेवा ने बहुत ही सुंदर भजनों/भेटों का गायन किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सचिन नारंग ने अपने प्रवचनों में कहा कि कलयुग में केवल सुमिरन ही मनुष्य का सहारा बनता है। इसलिए जितना हो सके हमें सुमिरन करना चाहिए। सुमिरन का अर्थ है भगवान को स्मरण, याद करना, भगवान का ध्यान लगाना, जप करना, कीर्तन करना और वंदन करना।

   इस अवसर पर प्रवेश कुमार परिवार, गतिन्दर कमल, प्रशोतम चावला, महंत शिवराम, संजीव हांडा, प्रदीप चानना, गुलशन चावला, लोकेश तलवार, मनमोहन स्याल, मनोज गखड़, राजन जोशी, सुनीता कटारिया, पूजा हांडा, गीता बबूता, अरुणा तलवार व अधिक संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पशु पक्षी प्रदर्शनी एवं पशु मेला का आयोजन 17 से 24 अक्टूबर तक

Thu Oct 16 , 2025
कोण्डागांव, 16 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत महोत्सव के उपलक्ष्य मे पशुधन विकास विभाग कोंडागांव द्वारा 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2025 तक पशुधन् जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं उपलब्धियों की प्रदर्शनी, संगोष्ठी, सफलता की […]

You May Like

Breaking News

advertisement