राज्योत्सव पर रोजगार का सुनहरा अवसर

हाई स्कूल मैदान में 3 नवम्बर को रोजगार मेला का आयोजन

प्रतिष्ठित संस्थानों की होगी सहभागिता

653 विभिन्न पदों पर होगा चयन

बलरामपुर, 01 नवम्बर 2025/ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राज्योत्सव में 03 नवम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे हाई स्कूल ग्राउंड बलरामपुर में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्रतिष्ठित संस्थान एस.बी.आई. लाइफ इंश्योरेंस, इंफोटेक इंडिया प्रा.लि. रायपुर, महावीर ट्रैक्टर बलरामपुर, एस.आई.एस. सिक्योरिटी गार्ड, स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा.लि. द्वारा विभिन्न पदों पर चयन कर रोजगार प्रदान किया जायेगा। जिसमें लाईफ मित्र, सेल्स एग्जीक्विटीव, टीम मैनेजर, ग्राम पंचायत प्रोडक्ट एडवाइजर, सेल्स बॉय, सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर, फील्ड ऑफिसर एवं कलेक्शन ऑफिसर सहित कुल 653 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदक इन सभी पदों के लिए ई-रोजगार पोर्टल एवं सीजी रोजगार एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के पश्चात आवेदक साक्षात्कार हेतु अपना संपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज के साथ निर्धारित स्थान एवं तिथि को उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर व मोबाइल नम्बर 07831299158, 7587720774 पर संपर्क किया जा सकता है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया 3.51 लाख आवासों का वर्चुअल गृहप्रवेश

Sat Nov 1 , 2025
बलरामपुर जिले के 16 हजार से अधिक परिवारों ने पक्के घर में रखा पहला कदम बलरामपुर, 01 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस एवं रजत जयंती महोत्सव के ऐतिहासिक अवसर पर आज राजधानी रायपुर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत 3 लाख 51 […]

You May Like

advertisement