जर्मन प्रतिनिधियों ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र का किया दौरा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी,दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र, 7 नवंबर : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र के प्रधानाचार्य जगमोहन ने बताया कि नवीन जिंदल फाउंडेशन व जर्मन प्रतिनिधि मंडल को संस्थान के सभी व्यवसाय व प्रशिक्षण बारे विस्तार से जानकारी दी गई है। जर्मन फाउंडेशन के द्वारा संस्थान में चलाए जा रहे कोर्स, टूल्स व मशीनरी की बहुत सराहना की गई व बधाई दी गई।
उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल फाउंडेशन के सहयोग से आज एक जर्मन प्रतिनिधि मंडल के 6 सदस्यों द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र का दौरा किया गया। इस निरीक्षण के दौरान नवीन जिंदल फाउंडेशन व जर्मन प्रतिनिधियों द्वारा संस्थान के सभी इंजीनियरिंग व नॉन इंजीनियरिंग व्यवसाय में प्रशिक्षण ले रहे छात्र छात्राओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान पूरी टीम के द्वारा संस्थान के अलग-अलग ट्रेड में उपलब्ध टूल्स, मशीनरी, व इक्विपमेंट की भी जानकारी ली गई।
जर्मन प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि भविष्य में इस संस्थान के इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय के कुशल पास-आउट छात्र जिन्हे तीन वर्ष का अनुभव है उन्हें रोजगार भी दिया जाएगा। इस मौके पर जर्मन प्रतिनिधि, नवीन जिंदल फाउंडेशन से अरुण चंदेल (रिटायर्ड कर्नल), तान्या टाया व उप- प्रधानाचार्य निर्मल परींजा मुख्य रूप से उपस्थित रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ओंकार ही सनातन धर्म का मूल आधार है : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया

Sat Nov 8 , 2025
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 7 नवंबर : समर्थगुरू धारा हिमाचल के ज़ोनल कॉर्डिनेटर और श्री दुर्गा देवी मन्दिर के पीठाधीश ज्योतिष व वास्तु आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने सरस्वती कालोनी, बीड पिपली में आयोजित संकीर्तन में बताया कि वैदिक शास्त्रों और विद्वानों के अनुसार सनातन धर्म में भगवान श्री गणेश जी […]

You May Like

advertisement