Uncategorized

तृतीय उत्तराखंड स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष समारोह मनाया गया हर्षोल्लास के साथ

तृतीय उत्तराखंड स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष समारोह मनाया गया हर्षोल्लास के साथ

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पर्वतीय समाज (रजिस्टर्ड) बरेली द्वारा तृतीय उत्तराखंड स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष इसमें स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति के साथ ही उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक अजय-दीवान और यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड विजेता प्रसिद्ध अभिनेत्री अंकिता परिहार भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनको क्रमशः नागरिक अभिनंदन सम्मान और उत्तराखंड गौरव सम्मान प्रदान किया गया। वरिष्ठ रंगकर्मी, सिने अभिनेता एवं वरिष्ठ साहित्यकार अनिल घिल्डियाल को साहित्य कला भूषण सम्मान और उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को सम्मान प्रदान किया गया। स्थानीय कलाकारों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में इस बार कार्यक्रम में एल ई डी स्क्रीन के साथ ही बेहतरीन प्रकाश संयोजन का आयोजन रहा। फिल्म अभिनेत्री अंकिता परिहार की मुख्य फिल्में “गढ़ कुमाऊं”,”संस्कार”,”यो कुनो रिश्ता”,”द्वि होला जब साथ” आदि फिल्में रिलीज हो गई हैं। लगभग एक दर्जन फिल्में फ्लोर पर हैं। फिल्म अभिनेता अनिल घिल्डियाल ने हॉटस्टार पर वेबसरीज “लाइफ हिल गई”, हंगामा गोल्ड में “अतिथि सत्कारम”, जियो सिनेमा में “रफूचक्कर”, यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड 2015 में “दस्तूर” फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर ऑफ उत्तराखंड ,”वो सात दिन” दूरदर्शन के लिए, कुमाऊनी फिल्में “राजुला”,”फौजी बाबू”,”गोपी किशन”,”दस्तूर” हिंदी फिल्म “लेडीज किलर” में जैकलीन के साथ,”मिशन टाइगर” आदि करी हैं। दीवान सिंह कनवाल जी अल्मोड़ा खत्याड़ी व अजय ढौंडियाल देहरादून के निवासी हैं और साथ ही पत्रकार भी हैं आपके प्रसिद्ध गीत”द्वि दीना का देर शेरूवा…..”, प्रथम कुमाऊनी फिल्म “मेघा आ” ,”बलि वेदना “,”आई गई बहार”,”जय हिंद” के सारे गीत दीवान जी ने गाए हैं। एल्बम”ठाठ बाठ”,”सुआ “,”पैलाग “,”हुड़की घमा घम ” आदि। प्रसिद्ध गीत “यो डना को पारा ” आदि हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन पूरन सिंह दानू, सोमा परिहार, अशोक उप्रेती, उन्नति शर्मा ने किया। प्रथम सत्र का उद्घाटन संपादक लक्ष्मण सिंह भंडारी ने किया। द्वितीय सत्र का उद्घाटन वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने किया। अंत में अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दियोलिया व सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह अधिकारी (उप सभापति नगर निगम ), पूर्व सभासद मदन सिंह बिष्ट, देवेन्द्र रावत, भैरव दत्त कबडवाल, चंदर तनेजा, प्रमोद उपाध्याय, जगदीश सिंह बिष्ट, प्रदीप मिश्रा, गिरीश चन्द्र पाण्डेय, गोपाल सिंह राणा, दीपक धोनी, सुंदर सिंह मेहरा, विनोद तिवारी, प्रभात गैरोला, जगदीश सिंह बिष्ट, अशोक उप्रेती, प्रदीप तिवारी, दिवानी चन्द्र, उमेश बिनवाल, पूरन जोशी, संजय परमार, नरेंद्र सिंह नेगी, तारा जोशी, रमेश शर्मा, ललित मोहन बिष्ट, उमेश बिनवाल, आनंद सिंह मेहता, प्रमोद पंत, शुभाशीष जोशी, गोधन बिष्ट, बालम सिंह मेहरा, महेश भट्ट, गोविन्द सिंह मेहरा, भूपाल सिंह बिष्ट, कमलेश बिष्ट, श्याम सिंह मेहर, चंद्रा दियोलिया, भृंगराज सिंह मेहरा, कमलेश बिष्ट, रामेश्वर पाण्डे, मनोज पाण्डे, रमेश शर्मा, मदन सिंह बिष्ट, तारा जोशी, इंद्रा रावत, नंदा राणा, सरस्वती राणा, अमित पंत, डॉ.अनिल बिष्ट, के. सी.पाण्डे, रोहित राकेश आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel