डीएम-एसपी ने तहसील महराजगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम-एसपी ने तहसील महराजगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं_

शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण से निस्तारण कराए अधिकारी : डीएम

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 55 शिकायतें आयी, 06 का तत्काल हुआ निस्तारण

रायबरेली, 15 नवम्बर 2025
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में तहसील महराजगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।
जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील महराजगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग 15, पुलिस 22, विकास 05 एवं अन्य 13 कुल 55 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 06 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित कराए।
पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह ने भी पुलिस से संबंधित मामलों को सुना और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 नवीन चंद्रा, उप जिलाधिकारी महराजगंज गौतम सिंह सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपना दल सदर विधान सभा अध्यक्ष ने बिहार में प्रचंड जीत का मनाया जश्न

Mon Nov 17 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत अपना दल सदर विधान सभा अध्यक्ष ने बिहार में प्रचंड जीत का मनाया जश्न अपना दल कार्यकर्ताओं ने राजघाट पर कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जश्न सदर विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक तिवारी को भगवा चोला पहना कर किया सम्मानित आने जाने वाले लोगों में कार्यकर्ताओं ने जमकर […]

You May Like

Breaking News

advertisement