सीईओ श्री हेमंत नंदनवार ने जन चौपाल में सुनी लोगों की मांग एवं समस्याएं

महासमुंद 18 नवंबर 2025/ जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाले जन चौपाल में आज जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार ने जिले के आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। आज जन चौपाल में आवेदकों ने जाति प्रमाण पत्र, नक्शा त्रुटि सुधार, अतिक्रमण हटाने, पीएम आवास, वन अधिकार पट्टा, सीमांकन, अवैध कब्जा तथा अन्य समस्याओं व मांगो को लेकर आवेदन सौंपे।
जन चौपाल में ग्राम घोंच पिथौरा निवासी गौर सिंग ने धान की मुआवजा राशि दिलाने हेतु आवेदन दिया। इसी तरह बसना निवासी शबाना निशा ने अपने पैतृक घर में अवैध कब्जे के संबंध में आवेदन, पटेवा निवासी कुशन्ती बाई ने लोन वसूली पर रोक लगाने हेतु आवेदन, ग्राम चनौरडीह बसना निवासी दिलीप मार्टिन ने काश्त भूमि विक्रय हेतु आवेदन, ग्राम बेमचा महासमुंद निवासी मोतीराम साहू ने सामाजिक प्रताड़ना के विषय में आवेदन, ग्राम साराडीह महासमुंद निवासी बिसहत साहू ने निराश्रित वृद्ध पेंशन हेतु आवेदन किए। सीईओ श्री नंदनवार ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदकों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू एवं अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंडी एवं फ़ूड विभाग संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, 2400 कट्टा अवैध धान जप्त

Tue Nov 18 , 2025
महासमुंद 18 नवंबर 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में धान खरीदी वर्ष 2025-26 में धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर संबंधित अधिकारियों को विशेष निगरानी एवं कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बागबाहरा नमिता मारकोले के मार्गदर्शन में आज मंडी विभाग […]

You May Like

advertisement