आबकारी विभाग की दबिश, 75 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

आबकारी विभाग की दबिश, 75 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
350 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट, 3 अभियोग दर्ज

रायबरेली, 18 नवम्बर 2025
संचालित विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक की टीम द्वारा तहसील सदर के थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विवियापुर एवं अहियारायपुर में दबिश दी गई।
दबिश के दौरान टीम ने 75 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की तथा लगभग 350 किलोग्राम महुआ लहन को मौके पर नष्ट किया गया। अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 03 अभियोग पंजीकृत किए गए।
जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने हेतु ऐसी सतत एवं सख्त कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एडवोकेट अभिषेक तिवारी द्वारा बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश की प्रत्याशी अंशु सिंह का किया स्वागत

Wed Nov 19 , 2025
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत एडवोकेट अभिषेक तिवारी द्वारा बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश की प्रत्याशी अंशु सिंह का स्वागत किया गया और सभी अधिवक्ता भाइयों के साथ मिलकर अधिवक्ता हितों की बात की गयी। अंशु सिंह ने कहा कि अधिवक्ता हितों के लिए सदैव संघर्ष करती रहेंगी।

You May Like

advertisement