पानी के मोटर की तार लगाते समय करंट लगने से हुई युवक की मौत

पानी के मोटर की तार लगाते समय करंट लगने से हुई युवक की मौत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र कस्बा में पानी के मोटर की तार लगाते समय करंट से लगने से युवक की मौत हो गई। परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल।
जानकारी के मुताबिक कस्बा के मोहल्ला नई वस्ती वार्ड नंबर 11 निवासी 22 वर्षीय भूपेंद्र मौर्य के घर में ही मरम्मत का कार्य चल रहा था। सुबह को प्लास्टर करनें के लिए उन्होंने रविवार को ही नई मोटर लगाई थी।रविवार देर शाम को जैसे ही तराई करने के लिए मोटर चालू की।उनको बिजली का करंट लग गया। वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े।परिजन उन्हें लेकर अस्पताल गए।जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घर में कोहराम मच गया।मृतक भूपेन्द्र मौर्य अपनें पीछे पत्नी
और एक बच्चा छोड़ गए हैं। मृतक भूपेंद्र हरियाणा के रोहतक में फोरमैन ऑपरेटर का काम करते थे। खबर लिखे जाने तक मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झोपड़ी में आग लगने से 3 गौवंश की जलकर मौत, बाइक और ऑटो भी हुए राख

Mon Apr 14 , 2025
झोपड़ी में आग लगने से 3 गौवंश की जलकर मौत, बाइक और ऑटो भी हुए राख दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बारादरी क्षेत्र के हारुनगला में शीला गार्डन के पास बनी तीन झोपड़ियों में आग लग गई, जिस कारण 3 गौवंशों की जलकर मौत हो गई। जबकि दर्जन भर […]

You May Like

advertisement