ग्राम पंचायत सरपंचों सहित ग्रामीणों ने किया संविधान की उद्देशिका का वाचन

जल संरक्षण की शपथ के साथ 54 अमृत सरोवर तटों पर आयोजित हुआ संविधान दिवस

कोरिया 26 नवम्बर 2025/ हम भारत के लोग, यह संदेश आज अमृत सरोवर तटों पर पूरे उल्लास के साथ पढ़ा गया। संविधान दिवस के अवसर पर राज्य कार्यालय से प्राप्त संदेश के तारतम्य में आज कोरिया जिले के सभी 54 अमृत सरोवर तटों पर संविधान दिवस मनाया गया।

 इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी करते हुए अलग अलग गतिविधियों में हिस्सा लिया। संविधान दिवस के अवसर पर सरोवर तटों पर उपस्थित ग्रामीणों के साथ ग्राम पंचायत सरपंचों ने संविधान की उददेशिका का वाचन किया। इस अवसर पर सभी जगहों पर बड़ी संख्या में आम नागरिक, पंजीकृत मनरेगा श्रमिकों के साथ स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

संविधान दिवस का महत्व
देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को आधार प्रदान करने और उसे आज तक संरक्षित करने का काम देश का संविधान करता है। यह एक लिखित दस्तावेज ना होकर हमारे भारत देश की आत्मा कहा जा सकता है। आज के ही अत्यंत महत्वपूर्ण दिन 26 नवम्बर सन 1949 में आजाद भारत ने अपने नए संविधान को अपनाया था।

साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता संदेश
संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों के तारतम्य में सार्वजनिक संपत्तियों से संरक्षण का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हुए सभी अमृत सरोवर तटों पर पहले साफ सफाई की गई। ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में ग्रामीणों ने आपसी सहभागिता से अपने गांव के महत्वपूर्ण जल संसाधन परिसर को स्वच्छ किया।

जल संरक्षण की शपथ
संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र के साथ ही पूरे कोरिया जिले में जल के संरक्षण के लिए शपथ ली। सभी ने अपने दैनिक जीवन में जल को व्यर्थ ना बहने देने का संकल्प लेकर ज्यादा से ज्यादा वर्षा जल को भूमिगत कर उसके अधिकतम मात्रा का संरक्षण करने का संकल्प दोहराया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्कूल में संविधान दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर, बच्चों में बढ़ी छात्रों कानून की समझ

Wed Nov 26 , 2025
कोंडागाँव, 26 नवम्बर 2025/ 26 नवम्बर संविधान के पावन अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव द्वारा आदेश्वर पब्लिक स्कूल कोण्डागांव में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्रीमती किरण चतुर्वेदी एवं सचिव […]

You May Like

Breaking News

advertisement