जिले में आबकारी विभाग की सतत कार्रवाई जारी

4 प्रकरण में 55 लीटर हाथ भट्टी शराब और 557 किलोग्राम लाहन जप्त

महासमुंद, 12 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा निर्माण और तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सरायपाली क्षेत्र में 10 और 11 दिसम्बर को संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल चार प्रकरण दर्ज किए तथा 55 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब और 557 किलोग्राम लाहन जप्त किया।
10 दिसम्बर को कार्रवाई के दौरान सरायपाली वृत्त के चारभाटा क्षेत्र में आरोपी मदन सिंह चौहान के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं 34(1)(क)(च), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया। टीम ने मौके से 10 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब तथा 100 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया। कार्रवाई में सराईपाली वृत्त के आबकारी उपनिरीक्षक मिर्ज़ा जफ़र बेग के साथ साकरा के उपनिरीक्षक हृदय कुमार तिरपुडे और अन्य स्टाफ शामिल थे।
अभियान के तहत 11 दिसम्बर को सरायपाली क्षेत्र में लगातार तीन कार्रवाईयाँ की गईं। पहले प्रकरण में ग्राम लखनपुर में आरोपी विपिन भाई के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर 15 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की गई।
इसी तरह दूसरे प्रकरण में ग्राम पलसापाली में दो अलग-अलग प्रकरणों में अवैध मदिरा निर्माण की सामग्री बरामद हुई। पहले मामले में आरोपी सोनाबाई जोल्हे के कब्जे से 14 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब और 250 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। वहीं दूसरे मामले में आरोपी शांता बाई जोल्हे के विरुद्ध समान धाराओं के तहत प्रकरण कायम करते हुए 16 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब और 225 किलोग्राम लाहन बरामद किया गया। कार्रवाइयों में सरायपाली, सांकरा और पिथौरा की संयुक्त आबकारी टीम ने सहभागिता निभाई। इस दौरान विवेचक अधिकारी नीरज कुमार साहू के साथ मिर्ज़ा जफ़र बेग, हृदयकुमार तिरपुड़े और आबकारी स्टाफ शामिल रहे। आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण और परिवहन के विरूद्ध अभियान सतत जारी रहेगा तथा ऐसे कार्यों में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आनंदनगर रेलवे स्टेशन का रेल मंत्रालय कें सदस्य ने किया औचक निरीक्षण सुनी दुकानदारों की पीड़ा

Fri Dec 12 , 2025
आनंदनगर रेलवे स्टेशन के पीछे करीब सात दशक से दुकान चला रहे व्यापारियों ने रेल मंत्रालय कें सदस्य कृष्ण कुमार वर्मा को ज्ञापन दे कर सुनाई आप बीती !! इन दुकानदारों का कहना है कि देश के आजादी के समय से ही रेलवे स्टेशन के पीछे लगभग 70 वर्ष पहले […]

You May Like

advertisement