टेंपल ऑफ़ क्राइस्ट चर्च कुरुक्षेत्र में मनाया गया मैरी क्रिसमस

टेंपल ऑफ़ क्राइस्ट चर्च कुरुक्षेत्र में मनाया गया मैरी क्रिसमस

कुरुक्षेत्र, (अमित) 25 दिसंबर : कुरुक्षेत्र टेंपल ऑफ़ क्राइस्ट चर्च में मैरी क्रिसमस दिवस पर चर्च के संडे स्कूल एवं यूथ ग्रुप के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। आज दुनिया भर में क्रिसमस दिवस पर बड़े बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया उसी कड़ी में कुरुक्षेत्र टेंपल ऑफ़ क्राइस्ट चर्च में भी क्रिसमस दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर के समाजसेवी पंकज अरोड़ा एवं राजकुमार वालिया ने भी शिरकत की उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर टेंपल ऑफ़ क्राइस्ट चर्च की ओर पंकज अरोड़ा को सम्मानित किया गया। सेंट पॉल स्कूल की प्रिंसिपल एवं पास्टर शेरोन पॉल भट्ट ने कहा क्रिसमस केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा और मानवता का संदेश है। यीशु मसीह का जीवन हमें सिखाता है कि सेवा और त्याग से ही समाज आगे बढ़ता है। आज के समय में जब दुनिया तनाव और विभाजन से जूझ रही है, क्रिसमस हमें शांति और भाईचारे का मार्ग दिखाता है। बिशप प्रियदर्शी पॉल भट्ट ने अपने संबोधन में कहा,यह पर्व हमें सिखाता है कि हम एक-दूसरे के दर्द को समझें और ज़रूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएँ। छोटे-छोटे प्रेम के कार्य भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। आज यहाँ बच्चों और युवाओं की प्रस्तुतियाँ देखकर यह विश्वास और गहरा हुआ है कि हमारा भविष्य सुरक्षित हाथों में है। सभी को इस क्रिसमस पर यह संकल्प लेना चाहिए की बेहतर समाज के निर्माण में कार्य करेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल जी का सौ वां जन्मदिन मनाया

Fri Dec 26 , 2025
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल जी का सौ वां जन्मदिन मनाया दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फरीदपुर,युग पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी का सौ वां जन्मदिन एमएलसी कुंवर महाराज सिंह के कार्यालय पर बनाया गया। इस अवसर पर कुंवर संजय सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता […]

You May Like

advertisement