खाटू श्याम के गीतों पर आधी रात तक झूमते रहे हजारों भक्त

खाटू श्याम के गीतों पर आधी रात तक झूमते रहे हजारों भक्त।
=खाटू श्याम के चौथे महोत्सव में उमड़ पड़े श्रद्धालु, खचाखच भरा रामलीला मैदान।
जीत बहादुर लाल श्रीवास्तव सगड़ी (आजमगढ़): जीयनपुर कस्बा स्थित रामलीला मैदान में आयोजित श्री श्याम खाटू के चौथे महोत्सव में शनिवार की रात में भक्तों को भीड़ उमड़ पड़ी। पंजाब के भजन गायक विशाल शैली और दिल्ली की गायिका साक्षी चोपड़ा के भक्तिमय गीतों पर श्रद्धालु आधी रात तक झूमते रहे। खाटू श्याम की बनी दिव्य झांकी का दर्शन करने के लिए महिलाएं घंटों कतार में खड़ी रही।
गायिका साक्षी द्वारा प्रस्तुत भजन दुनिया में देव हजारो है बजरंगबली का क्या कहना, मेरा हाथ पकड़ ले बाबा मन मेरा बहुत घबराये,आना है तो आजा कन्हैया आकर मेरी पार लगा दे नैना, हारा हूं बाबा जीतूगा एक दिन तुम पर भरोसा है, मुझको तो जो कुछ भी देता है बाबा देता है, ना थोड़ा देता है ना ज्यादा देता है और पंजाब से आए विशाल शैली ने जैसे ही मेरा बाबा बुलावे खाटू धाम तुम्हें आना ही पड़ेगा उपस्थित दर्शक खड़े होकर नाचने लगे।लगातार अपने गीतों से कलाकारों ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। खाटू श्याम की भव्य प्रतिमा का दर्शन करने के लिए महिलाओं की भीड़ उमर पड़ी। उम्मीद से ज्यादा उमड़ी भीड़ से आयोजक भीड़ को नियंत्रित करने में लग रहे। पुलिस भी काफी सक्रिय रही। विधायक डॉ एच एन सिंह पटेल, भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार जायसवाल, दिवाकर सिंह,अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा,नगर पंचायत अध्यक्ष जीयनपुर पुरुषोत्तम यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष अजमतगढ़ प्रतिनिधि अजय साहनी,पूर्व विधायक वंदना सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्रा,मनीष कुमार चौरसिया, मनोज जायसवाल, बृजेश जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव ने श्याम बाबा के चरणों में माथा ठेका।श्री श्याम सेवादार समिति के सदस्य ऋषभ जायसवाल सानू जायसवाल राहुल जायसवाल सूरज जायसवाल और अजय चौरसिया ने कार्यक्रम की सफलता पर आभार व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मातृशक्ति किया कार्यक्रम लखनऊ में

Mon Dec 29 , 2025
लखनऊरिपोर्टर विपिन राजपूत मातृशक्ति किया कार्यक्रम लखनऊ में गीतांजलि तिवारी पूजा सिंह आदि लोग मौजूद रहेठंड की इस मौसम में हर साल की तरह इस साल भी मातृशक्ति न्यास की टीम गढ़ी चुनौती गांव गई जो बंथरा के आगे पड़ती है हर साल ठंडक के मौसम में मातृशक्ति की तरफ […]

You May Like

advertisement